Bigg Boss 16: भोली-भाली गोपी बहू होगी बिग बॉस का हिस्सा!, इस बार शो में शामिल हो सकती हैं ये तीन हसीनाएं

Bigg Boss 16: हाल ही में बिग बॉस के घर से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें कैसे शानदार तरीके से बिग बॉस हाउस को बनाया जा रहा है, ये बताया गया था। अब शो से जुड़ने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं

Avatar Written by: September 18, 2022 1:03 pm

नई दिल्ली। टीवी का मचऑवेटिड शो बिग बॉस एक बार दस्तक देने वाला है। खबरें हैं कि शो अक्टूबर से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। खबर सामने आने के बाद से ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई पर है। शो को लेकर रोजाना नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें कैसे शानदार तरीके से बिग बॉस हाउस को बनाया जा रहा है, ये बताया गया था। अब शो से जुड़ने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं। जिसमें प्रकृति मिश्रा,रिद्धिमा पंडित,जिया मानेक का नाम शामिल है।

तीन एक्ट्रेसेस का नाम आया सामने

खबर है कि इस बार प्रकृति मिश्रा,रिद्धिमा पंडित,जिया मानेक बिग बॉस 16 का हिस्सा हो सकती हैं। बता दें कि रिद्धिमा पंडित पंडित बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी हैं। टीवी पर भोली-भाली गोपी बहू का किरदार निभाने वाली जिया मानेक शो का हिस्सा हो सकती हैं। खबरे हैं कि शो को लेकर उनको मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि इस बात को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लिस्ट में  प्रकृति मिश्रा का नाम भी शामिल हैं। प्रकृति उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। प्रकृति का एक विवादित वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक महिला उन्हें सड़क पर पीटती नजर आ रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका अपने शादीशुदा को-स्टार के साथ अफेयर था और वो महिला उस को-स्टार की पत्नी थी।

बिग बॉस की थीम का नहीं हुआ खुलासा

तीसरा नाम रिद्धिमा पंडित का है जो पहले ही बिग बॉस ओटीटी पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस ओटीटी सीजन में काफी लंबा खेली थी लेकिन जीत नहीं पाई। अब वो टीवी पर प्रसारित होने वाले शो का हिस्सा हो सकती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस का पहला प्रोमो भी सामने आ चुका है जिसमें इस बार खुद बिग बॉस अपना गेम खेलने वाले हैं। इस बार शो की थीम क्या होगी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं  है।