
नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ 17 का आगाज हो चुका है। 15 अक्टूबर को शो की शुरुआत हुई थी और अब एक सप्ताह होने वाला है। पहले हफ्ते में ही घर के अंदर 17 सदस्यों के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस बार भी बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान शो को होस्ट कर रहे है। बिग बॉस का वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक और ईशा की खूब क्लास लगाई। वहीं वीकेंड का वार में आज अभिनेत्री कंगना रनौत एंट्री लेगी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शो का लेटेस्ट प्रोमो में देखा जाता सकता है कि सलमान खान अभिनेत्री के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे है। दोनों स्टेज पर खूब मस्ती भी कर रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है।
बिग बॉस के ताजा प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अभिनेत्री कंगना से पूछते है कि जब कोई Co Star आपके साथ फ्लर्ट करता है। इस पर कंगना बोलती है कि अगर कोई मुझसे फ्लर्ट करे। आपके जैसा हैंडसम हो, तो मैं दिल से काम लूंगी।
#WeekendKaVaar mein chaayega pyaar ka mahaul with Salman and Kangana. 🥰
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @Jiocinema par.#BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@HyundaiIndia@DaburIndia@TRESemmeIndia@iamappyfizz@Chingssecret@glancescreen… pic.twitter.com/9MPknmUSW6
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 22, 2023
आगे कंगना सलमान से बोलती है कि आप अपनी फ्लर्टिंग स्किल यहां डिस्पेल करेंगे। सलमान अभिनेत्री से फ्लर्ट करते हुए कहते है कि आप बड़ी ही खूबसूरत लग रही हो। अगले 10 सालों में क्या कर रही हो। इस पर कंगना शर्माती है। प्रोमो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
During the promotion of his film Tejas in Bigg Boss 17. Funny moments of Kangana Ranaut and MegaStar Salman Khan.❤️🤩🤗🔥#SalmanKhan𓃵 #SalmanKhan #KanganaRanaut #Tiger3 #Tejas #BiggBoss #BiggBoss17 #BB17 #WeekendKaVaar@BeingSalmanKhan @KanganaTeam pic.twitter.com/YsaqOWCoXe
— SalmanKhanFC-Rajasthan (@SalmanKhanFCRaj) October 21, 2023
कंगना बिस बॉस के घर में भी जाएंगी और घरवालों के साथ मस्त और गेम भी खेलते दिखाई देगी। इससे पहले वीकेंड का वार में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अपनी फिल्म गणपत का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
#WeekendKaVaar mein, kya Kangana leke aayegi gharwaalon ke liye double trouble? 🤯
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @Jiocinema par.#BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@HyundaiIndia@DaburIndia@TRESemmeIndia@iamappyfizz@Chingssecret… pic.twitter.com/o9yUONyZSK
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 22, 2023
कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचेंगी। बता दें कि 08 अक्टूबर को वायु सेना दिवस के मौके पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। फिल्म में एक्ट्रेस पायलट का किरदार निभा रही है। जो पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए दिखाई देंगी। फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने होने वाली है। इससे पहले कंगना ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।