Connect with us

मनोरंजन

Happy Birthday Prince Narula: बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला का 32वां जन्मदिन आज, नोरा से लेकर चार्ली चौहान को भी डेट कर चुके हैं एक्टर

Happy Birthday Prince Narula: रोडिज के बाद प्रिंस स्पिट्स्विला में भी नजर आए थे। एक्टर का जन्म 24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़ में हुआ था। प्रिंस आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। प्रिंस का असली नाम ब्रवीन नरूला है। यह एक भारतीय मॉडल भी है। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Published

नई दिल्ली। एमटीवी रोडीज से लेकर बिग बॉस तक हर रिएलिटी शो का ताज अपने नाम करने वाले प्रिंस नरूला आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। प्रिंस नरूला टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम है। युवाओं के बीच प्रिंस को बहुत पसंद किया जाता है। रोडिज के बाद प्रिंस स्पिट्स्विला में भी नजर आए थे। एक्टर का जन्म 24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़ में हुआ था। प्रिंस आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। प्रिंस का असली नाम ब्रवीन नरूला है। यह एक भारतीय मॉडल भी है। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

प्रिंस नरूला की लव लाइफ

प्रिंस नरूला का वैसे तो काफी लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है इन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। जिसमें चार्ली चौहान, नोरा फतेही और युविका चौधरी का नाम शामिल है। रोडिज शो के दौरान प्रिंस का नाम चार्ली से जुड़ा था जबकि बिग बॉस 9 में युविका और नोरा से मिले थे। हालांकि, नोरा फतेही को भी प्रिंस अपना दिल दे बैठे, लेकिन नोरा के शो से निकलने के बाद दोनों का रिश्ता टूट चुका था। लेकिन अचानक से साल 2018 में युविका चौधरी संग प्रिंस नरूला ने शादी कर लोगों को चौका दिया। अब शादी के बाद दोनों अपनी शादी की लाइफ को एन्जॉय कर रहे है।

एक्टर का वर्कफ्रंट

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज से लेकर बिग बॉस के विनर रह चुके है। इसके साथ ही टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 9 का खिताब भी इन्होंने अपने नाम किया। एक साल में प्रिंस नरूला ने तीन रिएलिटी शो को जीता था। इसके साथ ही प्रिंस बढ़ो बहू सीरियल में दिखाई दिए थे। इस धारावाहिक में प्रिंस लखन सिंह अहलावत के रुप में दिखाई दिए थे। इसके साथ ही प्रिंस लाल इश्क में दिखाई दिए थे। लाल इश्क के अलावा एक्टर नागिन 3 में शहनवाज थे इसमें इन्होंने सपेरे का रोल अदा किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement