newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nikki Tamboli: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही निक्की तंबोली ने सुनाई अपनी आप-बीती, बताया कैसे साउथ डायरेक्टर ने उनके साथ किया था गलत व्यवहार

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में सेकंड रनर अप रही हैं। साथ ही वो सीजन की सबसे मनोरंजक प्रतियोगियों में से एक के रूप में उभरी थीं। इसके बाद से ही निक्की तंबोली की लोकप्रियता काफी तेजी से बढी। फैन फोलोविंग के मामले में भी वो अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसस को टक्कर देती हैं।

नई दिल्ली। ऐसा कई बार सुनने को मिला है कि सिने जगत की जगमगाती चमक के पीछे एक काली दुनियां है, जहां एक्ट्रेसस के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। बॉलीवुड और हॉलिवुड में भी कई ऐसे मामले देखने को मिल चुके हैं जहां अभिनेत्रियों ने खुलकर अपने साथ हुई घटनाओं को लोगों के रखा। वहीं, अब दक्षिण भारतीय सिनेमा से टीवी जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री निक्की तंबोली ने ऐसा ही एक चौकाने वाला खुलासा किया है। बिग बॉस 14 की सेकंड रनर अप रही निक्की तंबोली साउथ इंडियन डायरेक्टर द्वारा  टॉर्चर किए जाने का खुलासा किया है।

बिग बॉस 14 से लोकप्रियता पाने वाली निक्की तंबोली का कहना है कि एक साउथ इंडियन डायरेक्टर ने बहुत टॉर्चर किया था। निक्की ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए ये भी बताया कि उन्हें इस कदर प्रताड़ित किया जाता था कि वो घर आकर रोती थीं। एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में निक्की ने बताया, ‘मेरी साउथ की एक फिल्म का डायरेक्टर याद है। वह मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव करता था। सेट पर भी अन्य  लोगों के साथ उसका बर्ताव सही नहीं था।’

Nikki Tamboli..

आगे निक्की तंबोली ने ये भी बताया कि वो डायरेक्टर उनके को-डांसर्स की मुझसे ज्यादा तारीफ करता था और उनसे मेरे बारे में बार-बार यही कहता था कि ‘कहां से आई है ये।’ निक्की ने आगे बताया, ‘मैं नहीं जानती उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। शायद उस वक्त मैं वह भाषा सही से बोल नहीं पाती थी। मैं उसका नाम नहीं लूंगी लेकिन उस डायरेक्टर के साथ मेरा अनुभव बहुत ही खराब था। लेकिन फिर भी मैंने हार नहीं माना किया क्योंकि मैं जानती थी कि वह बाद में जरूर पछताएगा।’

Nikki Tamboli....

आपको बता दें, निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में सेकंड रनर अप रही हैं। साथ ही वो सीजन की सबसे मनोरंजक प्रतियोगियों में से एक के रूप में उभरी थीं। इसके बाद से ही निक्की तंबोली की लोकप्रियता काफी तेजी से बढी। फैन फोलोविंग के मामले में भी वो अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसस को टक्कर देती हैं।