newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big Boss News : “बिग बॉस घर वालों को बताना चाहते हैं” पहली बार Big Boss में सामने आया इस आवाज के पीछे का शख्श.. देखिए कौन है?

Big Boss News : सुंबुल तौकीर के साथ मेकर्स ने किया कुछ ऐसा, जानकर पापा को लगेगा बुरा घर में पहुंचे बिग बॉस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस जो कि अब तक सिर्फ सुनाई देते थे, घर के अंदर होंगे। वह टीना के पास जाकर इमोशनल बातें करेंगे। उन्हें रानी की बातें याद दिलाएंगे।

मुंबई। बिग बॉस भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े रियलिटी शोज में से एक है। बिग बॉस के दर्शक आंखें टिका कर हर एक शो को देखते हैं। लेकिन बिग बॉस 16 के इस सीजन में दर्शक कुछ ऐसा देखेंगे जो अब तक कभी नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बिग बॉस खुद एक टास्क में दिखाई देंगे। बता दें कि बिग बॉस की अब तक हमेशा सिर्फ आवाज ही सुनी गई है। लोग हमेशा उन्हें देखना चाहते थे। इस बार एक टास्क के दौरान बिग बॉस को आवाज देने वाले विजय विक्रम सिंह घर के अंदर एंट्री लेंगे और कंट्रेस्टेंट्स को डिस्ट्रैक्ट करते दिखाई देंगे। घर के अंदर विजय सुंबुल और टीना के घर से आई चिट्ठी पढ़ेंगे। बिग बॉस ने दिया ये टास्क रिऐलिटी शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक अब बिग बॉस को देख भी सकेंगे। राशन टास्क में बिग बॉस भी भाग लेंगे।

इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे वह घरवालों को बताते हैं, घर में आंखों के सामने कुछ लोग आएंगे। कुछ चीजें होंगी। लेकिन सबको नॉर्मल रहते हुए अपना काम करना होगा। उन्होंने आने वाले लोगों की ऐक्टिविटीज से प्रभावित नहीं होना है, न ही रिऐक्शन देना है। अगर तीन लोग इमोशनल हो जाते हैं तो राशन की एक टोकरी गवांनी पड़ेगी। सुंबुल तौकीर के साथ मेकर्स ने किया कुछ ऐसा, जानकर पापा को लगेगा बुरा घर में पहुंचे बिग बॉस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस जो कि अब तक सिर्फ सुनाई देते थे, घर के अंदर होंगे। वह टीना के पास जाकर इमोशनल बातें करेंगे। उन्हें रानी की बातें याद दिलाएंगे।

टीना खुद पर कंट्रोल करेंगी। उन्हें रोना आएगा लेकिन पानी पिएंगे और जबरन हंसने की कोशिश करेंगी। इसके बाद विजय विक्रम सिंह सुंबल के पास पहुंचेंगे। वहां वह उनके पापा की इमोशनल चिट्ठी पढ़ेंगे। सुंबुल भी उन्हें इग्नोर करेंगी। कर चुके हैं ऐक्टिंग विजय विक्रम सिंह वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। बिग बॉस के हर सीजन में उनकी सिर्फ आवाज सुनाई देती रही है। लोगों को हमेशा उन्हें देखनी की उत्सुकता रही है। उन्होंने कुछ वेब सीरीज जैसे द फैमिली मैन पार्ट 1 और 2 में वर्क किया है।