newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग प्यारा वीडियो किया साझा, यूजर बोले- ‘माँ और बेटी का सबसे प्यारा बॉन्ड’

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग एक बहुत प्यारा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में दोनों मां-बेटी एक साथ डांस करते दिख रहे है। बिपाशा ने इस वीडियो में देवी को गोद लिया हुआ है और उसके साथ झूमती दिख रही है। इस दौरान बिपाशा बेहद खुश है और वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह अपने मदरहुड को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही है।

नई दिल्ली। बिपाशा बसु इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस अभी 5 महीने पहले ही मां बनी है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी लाडली बेटी का चेहरा दिखाया था। करण और बिपाशा ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। बिपाशा जब से मां बनी है वह अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है। फैंस भी बिपाशा की इन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाते है। अब इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए वीडियो साझा की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु ने बेटी के साथ वीडियो किया साझा

बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग एक बहुत प्यारा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में दोनों मां-बेटी एक साथ डांस करते दिख रहे है। बिपाशा ने इस वीडियो में देवी को गोद लिया हुआ है और उसके साथ झूमती दिख रही है। इस दौरान बिपाशा बेहद खुश है और वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह अपने मदरहुड को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही है। देवी भी इस दौरान काफी खुश लग रही है। बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा देवी के साथ नृत्य करना अब मेरा सबसे पसंदीदा काम है।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

बिपाशा के इस वीडियो पर फैंस भी काफी प्यार लुटा रहे है। एक यूजर ने लिखा मैंने हमेशा सुना है कि आप उन लोगों के लिए दयालु आत्मा हैं, जो आपसे वास्तविक जीवन में मिले हैं, भगवान आपको आशीर्वाद दें। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा वाओ। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा देवी के साथ आपका वीडियो देखना मेरी सबसे पसंदीदा चीज़ है….माँ और बेटी का सबसे प्यारा बॉन्ड। वहीं सुजैन खान ने भी बिपाशा के इस वीडियो पर प्यार बरसाया और लिखा भगवान छोटी राजकुमारी देवी को असीम आशीर्वाद दें।