
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के फैंस के लिए बहुत बड़ी और अच्छी खबर है। ये तो सभी जानते हैं कि बीते साल एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही बेटी के नाम का खुलासा किया था और कहा था कि उन्होंने बेटी का नाम ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर’ रखा है। फैंस में काफी समय से एक्साइटमेंट थी कि कब एक्ट्रेस नन्हीं देवी का चेहरा रिवील करेंगी। अब एक्ट्रेस ने फाइली बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दिया है। आप नीचे दिए गए पोस्ट में बिपाशा बसु की बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को देख सकते हैं।
बेटी पर खूब प्यार लुटाती है एक्ट्रेस
बीते दिन बुधवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी लाडली की दो तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में नन्हीं देवी बसु सिंह ग्रोवर पेस्टल पिंक ड्रेस में मैचिंग हेडबैंड लगाए नजर आई। तस्वीर में नन्हीं देवी प्यारी सी मुस्कान देती हुई दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने प्यारा और मजेदार कैप्शन भी दिया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड… मैं देवी हूं।’ अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की नन्ही देवी की तस्वीरें फैंस धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने बीते साल 2022 में नवंबर में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर ही कपल ने अपने पहले बच्चे की प्लानिंग की घोषणा भी कि थी। एक्ट्रेस अपने प्रेगनेंसी पीरियड में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। लगभग हर दिन ही एक्ट्रेस बेबी बंप शो करते हुए फैंस के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नजर आती थी। काफी समय से फैंस कपल से बेटी का चेहरा दिखाने की डिमांड कर रहे थे जिसे आखिरकार एक्ट्रेस ने पूरा कर दिया है।