newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupama 22 November 2022: सड़क पर खून से लथपथ अनुज-अनुपमा, क्या दोनों में किसी की जाएगी जान!

Anupama 22 November 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गुंडा लड़की के साथ बदसलूकी करता है और अनुपमा उसे बचाने की कोशिश करती है लेकिन बचा नहीं पाती। जिसके बाद वो अनुज को आवाज लगाती है। अनुज चीख सुनकर आता है और गुंडों की पिटाई करता है

नई दिल्ली। टीवी के टॉप सीरियल अनुपमा में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे दर्शक शो से जुड़े रहते हैं और लगातार प्यार बरसाते रहते हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि कुछ आवारा गुंडे अनुज और अनुपमा के पीछे लग जाते हैं।  लड़की अनुपमा को लेकर बाथरूम जाती है..। जहां लड़का बाहर ही खड़ा होता है और लड़की की फोटो क्लिक करने की कोशिश करता है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा लड़की को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ जाती है। आज के एपिसोड में गुंडे अनुपमा और अनुज पर हमला करने वाले हैं।

गुंडे लेंगे बदला

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गुंडा लड़की के साथ बदसलूकी करता है और अनुपमा उसे बचाने की कोशिश करती है लेकिन बचा नहीं पाती। जिसके बाद वो अनुज को आवाज लगाती है। अनुज चीख सुनकर आता है और गुंडों की पिटाई करता है। जैसे तैसे दोनों मामला शांत कर अनुज गुंडों की पिटाई कर उन्हें वहां से भगा देता है लेकिन अब गुंडे बदला लेने के मूड में हैं और वो अनुज की गाड़ी का पीछा करते हैं। अनुज और अनुपमा लड़का और लड़की को रास्ते में उतार देते हैं लेकिन अनुपमा को घबराहट होती है। वो अनुज को वापस को लड़का लड़की के पास ले जाने के लिए कहती है।

लड़की को उठा ले गए गुंडे

जहां गुंडों ने लड़का लड़की पर हमला कर दिया है। गुंडे लड़के को बुरी तरह पीटते हैं और लड़की के साथ बदसलूकी करते हैं। मौके पर पहुंचे अनुज और अनुपमा गुंडों से दोबारा भिड़ जाते हैं और दोनों को बचा लेते हैं लेकिन तभी एक गुंडा पीछे से उनपर हमला बोल देता है। अनुज और अनुपमा बेहोश हो जाते हैं और गुंडे लड़की को पहने साथ ले जाते हैं। दोनों सड़क पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं लेकिन अब देखना होगा कि कौन दोनों की जान बचाने के लिए आता है।