newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saif Ali Khan Hospitalized: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हुए hospitalize, डॉक्टर ने बताई सर्जरी

Saif Ali Khan Hospitalized: सैफ की हेल्थ को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। खबर है कि सैफ के घुटने की सर्जरी की गई है। एक्टर के कंधे में भी फ्रैक्चर हुआ है। बहरहाल, अस्पताल में सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर मौजूद हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक सैफ अली खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये खबर सुनते ही सैफ के फैंस परेशान हो गए हैं और अपने फेवरेट एक्टर की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अब सैफ की हेल्थ को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। खबर है कि सैफ के घुटने की सर्जरी की गई है। एक्टर के कंधे में भी फ्रैक्चर हुआ है। बहरहाल, अस्पताल में सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर मौजूद हैं।

बता दें कि, सैफ अली खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हुए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं एक्टर की टीम ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है। करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर का हेल्थ अपडेट नहीं दिया है। शुरुआती जानकारी में सैफ के घुटने में चोट की बात कही गई है। एक्टर के घुटने की सर्जरी होने से शायद उन्हें कुछ दिन अस्पताल में आराम करने की सलाह दी जा सकती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान के साउथ फिल्म देवरा में काम कर रहे हैं। सैफ के अलावा फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर अहम रोल में हैं। उन्होंने इससे पहले एनिमेशन फिल्म ‘आदिपुरुष’ रावण का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।