newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vikram Gokhale Passes Away: विक्रम गोखले के निधन पर बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Vikram Gokhale Passes Away: इसके अलावा बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने विक्रम गोखले के निधन की खबर पर दुख जताया। बता दें कि अक्षय कुमार, विक्रम गोखले के साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल में साथ काम कर चुके है। 

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत से दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का आज देहांत हो गया है। 75 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि बीते 5 नवंबर से पुणे स्थित पंडित दीनानाथ मंगेशकर हास्पिटल में विक्रम गोखले एडमिट थे। उनकी सेहत काफी नाजुक बताई जा रही थी। बॉलीवुड से आम जनता उनके जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे थे। लेकिन आज (शनिवार) 26 नवंबर को विक्रम गोखले इस दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से कई फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता अनुपम खेर, अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, फिल्ममेकर अशोक पंडित समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Vikram Gokhale

जानिए बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने क्या लिखा-

अनुपम खेर ने लिखा, विक्रम गोखले ! इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी भी शेयर की।

इसके अलावा बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने विक्रम गोखले के निधन की खबर पर दुख जताया। बता दें कि अक्षय कुमार, विक्रम गोखले के साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल में साथ काम कर चुके है।

भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन ने विक्रम गोखले के निधन पर ट्वीट कर लिखा, ”मेरे पसंदीदा कलाकार विक्रम गोखले जी नहीं रहे महादेव उनको अपने श्री चरणो में स्थान दे ॐ शान्ति शान्ति शान्ति।”

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ”मराठी रंगमंच , टीवी और सिनेमा के बादशाह आदरणीय विक्रम गोखले जी हमारे बीच में नहीं रहे ! इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुक़सान है! उनके परिवार को हमारी तरफ़ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! ओम शांति !”

इसके अलावा कई दिग्गज नेताओं ने विक्रम गोखले के निधन पर शोक जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।