newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood: परिणीति चोपड़ा ने मछलियों के बीच किया ‘मेडिटेशन’, सोशल मीडिया पर शेयर किया Video

Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी परिणीति चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंड्स्ट्री में अपने लिए खास पहचान बना ली है। इन दिनों परिणीति अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी परिणीति चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंड्स्ट्री में अपने लिए खास पहचान बना ली है। इन दिनों परिणीति अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं। परिणीति अपने वेकेशन को कितना एन्जॉय कर रही हैं यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट से ही जाहिर हो रहा है। परिणीति ने अंडरवाटर स्विम करते हुए अपना एक लाजवाब वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस न सिर्फ उनकी तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनका यह वीडियो काफी शेयर भी किया जा रहा है।

समंदर के अंदर स्विम करती परिणीति

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह समंदर के अंदर मछलियों के बीच स्विम करती हुईं दिख रही हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिणीति समंदर के अंदर मछलियों के बीच प्रकृति के खूबसूरत नजारे को कितना एन्जॉय कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

वीडियो से फैंस हुए इंप्रेस

परिणीति का यह अंडरवाटर वीडियो इंडियन ओशन का है। परिणीति ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेडिटेशन। परिणीति के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सिर्फ 18 घंटों के अंदर वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)


बता दें कि ग्लैमरस डीवा परिणीति अपने वेकेशन से लगातार अपने सुपर सिजलिंग फोटोज और वीडियो शेयर करके अपने फैंस को काफी इंप्रेस कर रही हैं। जिससे पहले परिणीती ने कट-आउट येलो मोनोकनी में स्विम करते हुए अपना एक सिजलिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था।