
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) का निधन हो गया है। 60 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें, बीते दिनों ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होता देख डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा था।
3 दिसंबर की शाम को आया था हार्ट अटैक
बताया जा रहा है कि बीते दिनों 3 दिसंबर को नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक के बाद नितिन मनमोहन की हालत बिगड़ रही थी ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। हालांकि बाद में उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं दिखा।
Veteran filmmaker Nitin Manmohan passes away in Mumbai.
— ANI (@ANI) December 29, 2022
बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं नितिन
नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan passes away at 60) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बॉलीवुड की दी है। ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,’दस’ के साथ ही दंबग खान यानी सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ के भी निर्माता नितिन मनमोहन ही हैं। इनकी हर फिल्म लोगों के दिलों में बसती है।
मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं नितिन
मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan passes away) अपने पिता की तरह ही मशहूर थे। उनके पिता मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे हैं। नितिन मनमोहन के पिता ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।