
नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर बॉलीवुड के हॉट एक्टर्स में से एक है। आदित्य हिंदी सिनेमा के फेमस अभिनेता है। आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। अभिनेता आज अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। आदित्य ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की थी। इन्होंने जी.डी सोमानी मेमोरियल स्कूल से पढ़ाई की। अपने स्कूल के समय आदित्य क्रिकेटर बनना चाहते थे। हालांकि, थोड़े दिन बाद उनका इसमें भी मन नहीं लगा। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
आदित्य की फैमिली
आदित्य बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने इनके बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की। फिल्मों में कदम रखने से पहले एक्टर वीजे थे। आदित्य वी इंडिया में वीडियो जॉकी के तौर पर काम कर रहे थे। बतौर वीजे आदित्य रॉय कपूर को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद एक्टर ने टीवी की दुनिया को अलविदा कह बड़े पर्दे की तरफ रुख किया।
आदित्य का वर्कफ्रंट
आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। इन्होंने बॉलीलुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। इन्होंने साल 2009 में फिल्म लंदन ड्रिम्स से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद यह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म एक्शन रिप्ले में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में यह अक्षय और ऐश्वर्या के बेटे के रोल में नजर आए थे। एक्टर को फिल्म आशिकी-2 में काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। आदित्य अभी हाल ही में करण जोहर की फिल्म कलंक में दिखाई दिए थे।