Happy Birthday Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर का 40वां जन्मदिन आज,फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में किया डेब्यू

Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं। रणबीर कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुम्बई से की थी। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

Avatar Written by: September 28, 2022 10:19 am

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की लड़कियों के बीच काफी डिमांड है। इस वक्त रणबीर कपूर की पर्सनल और प्रोफेसनल दोनों लाइफ बहुत अच्छी चल रही हैं। उनकी हाल ही में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में काफी छा गई हैं। एक्टर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। एक्टर का बॉलीवुड में काफी योगदान रहा है। रणबीर बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे क्योंकि रणबीर एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रणबीर कपूर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं। रणबीर कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुम्बई से की थी। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

पहली बार अपनी पत्नि के साथ फिल्म में आए नजर

शादी के बाद रणबीर अपना पहला बर्थडे अपनी पत्नि आलिया के साथ मनाएंगे। आलिया और रणबीर ने इस साल की अप्रैल महिने में शादी की थी। रणबीर पहली बार अपनी पत्नि आलिया के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए हैं फिलहाल इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया हैं। यह फिल्म अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। हालांकि, रणबीर कपूर अभी पिता बनने वाले हैं।

सांवरिया से बॉलीवुड में किया डेब्यू

साल 2007 में आई संजय लीला बंसाली की फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर ने  बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उससे पहले वह अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुके थे। भले ही सांवरिया बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन रणबीर ने बॉलीवुड और लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली थी। साल 2010 में आयी प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को चौंका दिया था। इस फिल्म ने 400 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था।