newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Boycott Bollywood: श्रद्धा मर्डर केस के बाद सोनाक्षी सिन्हा, आमिर खान और सैफ पर लगे आरोप, शुरू हुआ बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड

Boycott Bollywood: श्रद्धा मर्डर केस के बाद एक बार फिर से आवाज़ उठी है और लोग सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), आमिर खान (Aamir Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे कलाकारों पर उंगली उठा रहे हैं। ऐसा क्यों है ? चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली। 2017 के बाद से भारत में भले ही आतंकवादी हमलों में कमी आई है लेकिन लव जिहाद (Love-Jihad) जैसा अपराध जैसे-जैसे बढ़ रहा है वो किसी आतंकी घटना से कम नहीं है। हाल ही में श्रद्धा का केस आप सभी ने खबरों में सुना होगा। बेशक आपकी संवेदनाएं और भावनाएं उस मामले से जुड़ी होंगी। लेकिन अब भी कई ऐसे मामले हैं जहां हिन्दू लड़कियां और मुसलमान लड़के के बीच संबंध स्थापित हैं। अब संबंध दो लोगों के बीच हो या दो विपरीत धर्म के लोगों के बीच हो, कोई गलत बात तो नहीं है| लेकिन जब संबंध, स्वार्थ में बदलकर अपराध में तब्दील हो जाएं, तब फिर जनता आवाज़ उठाती है। श्रद्धा मर्डर केस के बाद एक बार फिर से आवाज़ उठी है और लोग सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), आमिर खान (Aamir Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे कलाकारों पर उंगली उठा रहे हैं। ऐसा क्यों है ? चलिए जानते हैं।

असल में लोगों का कहना है कि बॉलीवुड (Bollywood) की दबंग कलाकार सोनाक्षी सिन्हा को, जहीर इक़बाल (Zaheer Iqbal) से प्रेम सबंन्ध नहीं बनाने चाहिए। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें मौजूदा समय में जहीर इक़बाल और सोनाक्षी सिन्हा प्रेम संबंध में हैं। जहीर इक़बाल मुंबई के एक बहुत बड़े जोहरी इक़बाल रत्नासी का बेटा है। इक़बाल रत्नासी और सलमान खान (Salman Khan) गहरे मित्र हैं|सलमान खान ने ही ज़हीर और सोनाक्षी की मुलाक़ात कराई थी। जिसके बाद दोनों की मुलाक़ात ने प्रेम संबंधों का रंग लिया और सोनाक्षी और ज़हीर एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में बंध गए।

अब जब से श्रद्धा मर्डर केस हुआ है तब से सोशल मीडिया पर बहुत से मीम वायरल हो रहे हैं जिसमें से एक मीम है #मेराअब्दुलऐसानहीहै। इस मीम के बाद लोगों का कहना है कि जो भी हिन्दू लड़कियां, मुस्लिम लड़कों के प्यार में पड़कर ऐसा कर रही हैं, वो सच को पहचाने और देखें कि समाज में प्यार के नाम पर उनके साथ क्या छलावा हो रहा है। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा जो ज़हीर इक़बाल के साथ रिश्ते में हैं और जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं,लोग उन्हें भी आगाह कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें आईचौक वेबसाइट की खबर के मुताबिक़ शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते से खुश नहीं हैं।

इसके अलावा लोगों का निशाना बॉलीवुड (Bollywood) के उन तमाम एक्टर्स पर भी है जिन्होंने हिन्दू लड़कियों से शादी की है और फिर उन्हें छोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि आमिर खान (Aamir Khan) ने हिन्दू लड़कियों से शादी की, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उन्हें छोड़ दिया। उसी प्रकार सैफ अली खान ने भी हिन्दू लड़की से शादी की उसे छोड़ दिया और दोबारा एक हिन्दू लड़की से शादी की। सोहैल खान (Sohail Khan) पर भी यही आरोप लग रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में आमिर खान ने किरण राव से तलाक ले लिया है जो आमिर की दूसरी पत्नी थी। इससे पहले आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त थीं। सैफ अली खान भी इस समय में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ संबंध में हैं और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह थी, जिससे सैफ ने भी तलाक ले लिया है। सोहैल खान ने हाल ही में सीमा सचदेव से तलाक लिया है।

ऐसे में लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा को भी अपनी गलती सुधार लेनी चाहिए। लोग बॉलीवुड पर भी आरोप लगा रहे हैं कि बॉलीवुड जब ऐसे कुकृत्य करता है, वहीं से आम लोगों को भी प्रेरणा मिलती है और वो ये सब करते हैं जिसके बाद अंजाम श्रद्धा मर्डर केस की तरह भयावह और डरावने होते हैं। ऐसे में एक बार फिर से बॉयकॉट बॉलीवुड (#Boycottbollywood) ट्रेंड कर रहा है। सोनाक्षी सिन्हा को हिदायतें मिल रही हैं अब वो जनता की कितनी सुनती हैं ये वक़्त बताएगा। सोनाक्षी और ज़हीर, हाल ही में डबल एक्स एल फिल्म में एक साथ दिखे थे। डबल एक्स एल फिल्म कई बॉलीवुड फिल्म की तरह बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।