Boycott Pathaan: बॉयकॉट पठान के बीच शाहरुख खान के सपोर्ट में आए स्वरा भास्कर और प्रकाश राज, बॉयकॉट वालों को बताया अंधभक्त

Boycott Pathaan: शाहरुख खान क़तर में चल रहे फीफा विश्व कप के मंच का इस्तेमाल भी फिल्म के प्रमोशन के लिए करने वाले हैं। वहीं इस बॉयकॉट पठान के बीच प्रकाश राज और स्वरा भास्कर जैसे कलाकार भी हैं जो बेशरम रंग में दिखाए गए गाने का सपोर्ट कर रहे हैं। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

Avatar Written by: December 15, 2022 8:01 pm

नई दिल्ली। चारों तरफ बॉयकॉट पठान की ही चर्चा है। सड़क से लेकर टीवी पर इसी बात की चर्चा हो रही है कि शाहरुख खान की फिल्म का बॉयकॉट क्यों हो रहा है और उनकी फिल्म का इस तरह से बहिष्कार होना सही है या नहीं। देश के हिन्दू लोग और सनातनी लोग पठान फिल्म के नाम और उसके गाने बेशरम रंग में दिखाए गए दृश्यों से आहत हुए हैं और उनको पठान फिल्म के नाम और इन दृश्यों से आपत्ति है। वहीं शाहरुख खान फिल्म को हिट करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच शाहरुख खान ने इशारों इशारों में बॉयकॉट पठान को नेगेटिविटी भी करार दिया है और उनका कहना है कि वो सकारात्मक हैं, और इससे उन्हें प्रभाव नहीं पड़ता है। शाहरुख खान क़तर में चल रहे फीफा विश्व कप के मंच का इस्तेमाल भी फिल्म के प्रमोशन के लिए करने वाले हैं। वहीं इस बॉयकॉट पठान के बीच प्रकाश राज और स्वरा भास्कर जैसे कलाकार भी हैं जो बेशरम रंग में दिखाए गए गाने का सपोर्ट कर रहे हैं। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

प्रकाश राज ने बेशरम रंग गाने पर सवाल उठाने वालों पर तंज कैसा है। आपको बता दें प्रकाश राज ने बेशरम रंग गाने को सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा है, “घिनौना, हमें ये सब कब तक बर्दाश्त करना होगा। अंध भक्त।” दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा,“बेशर्म… जब भगवा कपड़े पहना शख्स रेपिस्ट को हार पहनाता है। हेट स्पीच देता है। भगवा कपड़े पहनने वाले स्वामीजी बच्चों का रेप करते हैं। लेकिन ये किसी फिल्म की ड्रेस नहीं हो सकती ? लोग इंदौर में शाहरुख खान का पुतला जलाकर पठान के बैन की मांग कर रहे हैं।”

वहीं स्वरा भास्कर ने लिखा है,“मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से…अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते।” स्वरा भास्कर ने ये टिप्प्पणी, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के उस बयान पर की है जहां उन्होंने पठान फिल्म में दिखाए गए गाने बेशरम रंग पर आपत्ति दर्ज़ की थी और ये भी कहा था कि फिल्म रिलीज़ होगी या नहीं ये भी विचारणीय होगा।

दोनों ही बयान से साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कैसे नेताओं की टिप्पणियों को राजनीतिक एंगल देने की कोशिश की जा रही है। प्रकाश राज जो हमेशा से हिन्दुओं के विपरीत में और भाजपा पार्टी के विरोध में रहते हैं उन्होंने सीधे तौर पर स्वामीजी की रेप की बात को तो सामने रख दिया है लेकिन जब किसी और धर्म के लोग ऐसा करते हैं तब स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे लोग चुप हो जाते हैं।

प्रकाश राज ने पठान को बॉयकॉट करने वालों को अंध भक्त भी कह दिया है। स्वरा भास्कर भी ऐसे मुद्दे पर तुरंत बोलती हैं जो हिन्दुओं के विरोध में होता है या फिर राजनीतिक पार्टी भाजपा के विरोध में होता है। लेकिन जनता को इसका कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि वो जो ठान लेते हैं वो करते हैं और जो उनके बीच में आता है वो उसका भी बहिष्कार कर देते हैं। जैसा कि पहले लाल सिंह चड्ढा के समय देखा गया था कई स्टार ने आमिर खान का सपोर्ट किया तो लोगों ने उनका भी बहिष्कार करना शुरू कर दिया।