newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh Net Worth in Hindi: लोगों को हंसा-हंसाकर भारती सिंह ने बना लिया है करोड़ों का बैंक बैलेंस, चलाती हैं खुद की फैक्ट्री

Bharti Singh Net Worth in Hindi: अपनी कमाल कॉमिक की कॉमिक टाइमिंग की बदौलत आज भारती करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। रियलिटी शो ”द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” से भारती की किस्मत ने जो रफ़्तार पकड़ी वो आज तक बदस्तूर जारी है। कभी गरीबी में पली-बढ़ी भारती सिंह के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। तो आइये एक नजर डालते हैं भारती सिंह की टोटल नेटवर्थ पर…

नई दिल्ली। भारती सिंह देश की मशहूर और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉमेडियंस में से एक हैं। साथ ही भारती सिंह देश के सबसे अमीर कॉमेडियंस में से भी एक है। अपनी कमाल कॉमिक की कॉमिक टाइमिंग की बदौलत आज भारती करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। रियलिटी शो ”द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” से भारती की किस्मत ने जो रफ़्तार पकड़ी वो आज तक बदस्तूर जारी है। कभी गरीबी में पली-बढ़ी भारती सिंह के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। तो आइये एक नजर डालते हैं भारती सिंह की टोटल नेटवर्थ पर…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं भारती

भारती सिंह को दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाली भारती सिंह ने अपने इस हुनर की बदौलत आज करोड़ों की संपत्ति जमा कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लाफ्टर क़्वीन भारती सिंह की कुल संपत्ति 30 करोड़ रूपये है। बता दें कि भारती सिंह ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि उनके होम टाउन अमृतसर में उनकी एक मिनिरल वाटर की फैक्ट्री है जिसे उन्होंने आज से 4-5 साल पहले शुरू किया था। इस फैक्ट्री को चलाने में आसपास के गांव वाले उनकी मदद करते हैं, जिससे उनको भी रोजगार मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

लाफ्टर क़्वीन का कार कलेक्शन

भारती को कारों का बेहद शौख है। उनके कलेक्शन में कई महंगी कारें हैं, जिनमें Audi Q5, ब्लैक कलर की BMW X7 औऱ मर्सिडीज बेंज GL-350 जैसी कई लग्जरियस कारें शामिल हैं। इसके अलावा भारती सिंह यूट्यूब पर व्लॉग भी बनाती हैं, जिससे भी भारती मोटा पैसा कमाती हैं। बता दें कि भारती सिंह के साथ उनके Vlog में उनके पति हर्ष लिंबाचिया और उनका बेटा गोला भी नजर आते हैं। इसके अलावा भारती और हर्ष का पॉडकास्ट भी काफी पॉपुलर है। इस पॉडकास्ट के जरिए भारती सेलेब्स से उनके राज उगलवाती हैं और मोटा पैसा कमाती हैं।