newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Filmfare OTT Awards: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में छाई गुल्लक-3 और पंचायत सीरीज के किरदार, जानें किसकी झोली में गिरा कौन सा अवॉर्ड

Filmfare OTT Awards: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेहतरीन फिल्मों, एक्टर्स, एक्ट्रेसेस को अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इसके अलावा कई अलग-अलग कैटेगरी में भी अवॉर्ड्स दिए गए।

नई दिल्ली। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन 21 दिसंबर की रात हुआ, जहां लगभग पूरे बॉलीवुड को एक ही छत के नीचे देखा गया। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेहतरीन फिल्मों, एक्टर्स, एक्ट्रेसेस को अवॉर्ड्स से नवाजा गया। इसके अलावा कई अलग-अलग कैटेगरी में भी अवॉर्ड्स दिए गए। इस बार अवॉर्ड्स में अभिषेक बच्चन, ‘गुल्लक 3, रघुवीर यादव,नीना गुप्ता जैसे स्टार्स छाए रहे। तो चलिए जानते हैं कि ओटीटी अवॉर्ड्स में किस-किस को कौन-कौन से अवार्ड दिए गए।

यहां देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट सीरीज- रॉकेट बॉयज़
बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स – तब्बार
बेस्ट एक्टर इन सीरीज (मेल) ड्रामा – पवन मल्होत्रा (तब्बर)
बेस्ट एक्टर इन सीरीज (फीमेल) ड्रामा – रवीना टंडन (आरण्यक)
बेस्ट डायरेक्टर इन सीरीज – अभय पन्नू (रॉकेट बॉयज़)
बेस्ट डायरेक्टर सीरीज क्रिटिक्स – अजीतपाल सिंह (तब्बर)

बेस्ट एक्टर, कॉमेडी, क्रिटिक्स (मेल) – जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 2)
बेस्ट एक्टर, कॉमेडी, क्रिटिक्स (फीमेल)- मिथिला पालकर (लिटिल थिंग्स सीजन 4)
बेस्ट एक्टर इन, सीरीज (फीमेल) कॉमेडी – गीतांजलि कुलकर्णी (गुल्लक सीजन 3)
बेस्ट एक्टर इन, सीरीज (मेल) कॉमेडी – जमील खान (गुल्लक सीजन 3)
बेस्ट सपोर्टिव एक्टर इन सीरीज (मेल) ड्रामा – गगन अरोड़ा (तब्बर)
बेस्ट सपोर्टिव एक्टर इन सीरीज (फीमेल) ड्रामा- सुप्रिया पाठक कपूर (तब्बर)
बेस्ट एक्टर इन ड्रामा, समीक्षक (मेल) – जिम सर्भ (रॉकेट बॉयज़)
बेस्ट एक्टर इन ड्रामा, समीक्षक (फीमेल)-साक्षी तंवर (माई)

बेस्ट सपोर्टिव एक्टर इन सीरीज, कॉमेडी (मेल)- रघुबीर यादव (पंचायत सीजन 2)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन सीरीज, कॉमेडी (मेल)- नीना गुप्ता (पंचायत सीजन 2)
बेस्ट फिल्म इन वेब ओरिजिनल – दसवीं
बेस्ट एक्टर इन वेब ओरिजिनल फिल्म (मेल) – अभिषेक बच्चन (दसवी)
बेस्ट एक्टर इन वेब ओरिजिनल फिल्म (फीमेल)-तापसी पन्नू (लूप लापेटा)
बेस्ट नॉन-फिक्शन ओरिजिनल, सीरीज/स्पेशल – हाउस ऑफ सीक्रेट्स बुराड़ी डेथ्स
बेस्ट कॉमेडी सीरीज-स्पेशल-  गुल्लक सीजन 3
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन वेब ओरिजिनल फिल्म (मेल)- अनिल कपूर (थार)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन वेब ओरिजिनल फिल्म(फीमेल)- मीता वशिष्ठ (छोरी)