Connect with us

मनोरंजन

Cirkus OTT Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस ओटीटी पर कब और कहां रिलीज़ होगी

Cirkus OTT Release Date: सिनेमाघर में बुरी तरह से असफल होने के बाद अब सर्कस फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यहां हम सर्कस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट के बारे में बात करेंगे।

Published

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की सर्कस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। साल 2023 की अंत में रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस से बॉक्स ऑफिस को बहुत सी आकांक्षाएं थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उन आकांक्षाओं पर खड़ी नहीं उतरी। सर्कस फिल्म के रिलीज़ होते ही फिल्म को बेहद खराब रिव्यू मिले और क्रिटिक ने फिल्म को अच्छी नहीं बताया जिसके बाद दर्शक ने भी सिनेमाघर की ओर रुख नहीं किया। जबकि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद ऐसा लग रहा था क्योंकि ये एक कॉमेडी फिल्म है ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है। सिनेमाघर में बुरी तरह से असफल होने के बाद अब सर्कस फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यहां हम सर्कस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट के बारे में बात करेंगे।

सर्कस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे तमाम कलाकारों ने काम किया है। लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को बुलाने में नाकामयाब रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 35 करोड़ रूपये के आसपास का बिजनेस किया है। सर्कस फिल्म को बेहद निम्न स्तर की ओपनिंग लगी थी और जब क्रिटिक ने फिल्म को खराब रिव्यू दिए तो इस फिल्म के कलेक्शन में और भी कमी आई।

सर्कस फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज़ किया जा रहा है और अगर आपने अभी तक रणवीर सिंह स्टारर सर्कस फिल्म को नहीं देखा है तो आप अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जहां इसे 17 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। रणवीर सिंह का साल 2022 कुछ ख़ास नहीं रहा। सर्कस के अलावा उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। सर्कस फिल्म की असफलता पर बात करते हुए सिद्धार्थ जाधव ने रणवीर सिंह को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

सिद्धार्थ जाधव ने कहा है, “कभी-कभी सचिन सर भी जीरो पर आउट हुए हैं इसका मतलब ये नहीं की वो बुरे हैं। वो आगे की पारी अच्छी खेलेंगे।” इसके अलावा सिद्धार्थ जाधव का मानना है एंटरटेनमेंट बिजनेस का काम लोगों को एंटरटेन करना होता है। और इस बार रोहित शेट्टी से दर्शको की अपेक्षाएं कुछ ज्यादा थीं। हम अपना अगला कदम समझदारी से और अच्छे तरीके से बढ़ाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement