Cirkus Trailer: गोलमाल 5 आने वाली है, गोलमाल 5 और रणवीर सिंह का क्या कनेक्शन है सर्कस ट्रेलर लांच पर पता चला

Cirkus Trailer: सर्कस फिल्म के ट्रेलर को सभी तरफ से तारीफ मिल रही है और वहीं सर्कस फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट से रणवीर सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां हम उसी बारे में बात करेंगे।

Avatar Written by: December 2, 2022 4:58 pm

नई दिल्ली। आज सर्कस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया है। इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का टीज़र रिलीज़ किया गया था जहां फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ की घोषणा भी गई थी। सर्कस फिल्म में बहुत से स्टार काम कर रहे हैं। सभी एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। जो कलाकार सर्कस फिल्म में काम कर रहे हैं उन्होंने शायद अब तक आपको कभी भी निराश नहीं किया होगा ? यही सर्कस के ट्रेलर में देखने को मिलता है। जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, रणवीर सिंह, वरुण शर्मा बाकी अन्य सभी कलाकारों ने मिलकर ट्रेलर के माध्यम से जिस प्रकार से एंटरटेन किया है एक बात तो तय है कि दर्शक एक बार सीट पर बैठने के बाद उठने का नाम नहीं लेंगे। सर्कस फिल्म के ट्रेलर को सभी तरफ से तारीफ मिल रही है और वहीं सर्कस फिल्म के ट्रेलर लांच इवेंट से रणवीर सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां हम उसी बारे में बात करेंगे।

सर्कस का ट्रेलर लॉन्च हो गया और वहां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो रोहित शेट्टी गोलमाल 5 फिल्म बनाने वाले हैं। यानी सर्कस फिल्म के बाद एक और मास एंटरटेनर फिल्म में हमें रणवीर सिंह दिखने वाले हैं। रोहित शेट्टी जिन्हें दर्शक गोलमाल जैसी फिल्म से जानते हैं। गोलमाल जैसी एंटरटेनर फिल्म देकर उन्होंने सबको एंटरटेन किया है और अब खबर आई है कि जल्द गोलमाल 5 बनने वाली है और उसमें एक बार फिर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी दिखने वाली है।

सिम्बा फिल्म के बाद रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक साथ चौथी फिल्म में दिखने वाले हैं। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक साथ तीन फिल्म में काम कर चुके हैं, सर्कस इन दोनों की चौथी फिल्म है। रोहित शेट्टी जिन्होंने अब तक कमाल की फिल्में दी हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर हुई हैं। रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सर्कस भी सुपरहिट की दौड़ में आगे दिख रही है।

सर्कस फिल्म इस साल के अंत में आनी वाली जबरदस्त फिल्म होने वाली है, वहीं गोलमाल 5 भी एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ देने के लिए तैयार रहेगी। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कथा है। जहां 23 दिसंबर को सर्कस रिलीज़ हो रही है वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कथा 28 अप्रैल 2023 में रिलीज़ हो रही है।

Latest