Bharti Singh: सामने आई कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेबी बॉय की पहली तस्वीर!,आपने देखी क्या?

Bharti Singh: भारती सिंह ने 3 अप्रैल को एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। भारती सिंह ने अपनी और हर्ष की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। माता-पिता बनने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ही बेहद खुश हैं लेकिन उतने ही ज्यादा दोनों के फैंस भी एक्साइटेड हैं

Avatar Written by: April 12, 2022 4:50 pm

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। भारती सिंह ने अपनी और हर्ष की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। माता-पिता बनने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ही बेहद खुश हैं लेकिन उतने ही ज्यादा दोनों के फैंस भी एक्साइटेड हैं। अभी तक भारती के बच्चे की पहली झलक मीडिया में नहीं आई है। फैंस काफी बेताब हैं भारती सिंह के बच्चे की पहली झलक देखने के लिए। इसके लिए फैंस ने सोशल मीडिया पर नया कारनामा कर दिखाया है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सामने आई भारती-हर्ष के बच्चे की पहली फोटो!

फैंस भारती और हर्ष से सोशल मीडिया के जरिए कमेंट कर पूछ रहे हैं कि बच्चे की झलक कब देखने को मिलेगी। भारती और हर्ष के बच्चे की फोटो सामने आने से पहले ही सोशल मीडिया पर भारती के बच्चे की फेक फोटोज छा गई है। फोटो में भारती न्यू बोर्न बेबी के साथ दिख रही हैं। फोटो में भारती के हाथ पर ड्रिप भी लगी दिख रही हैं। भारती की बच्चे के साथ एक और फोटो सामने आई है जिसमें वो बच्चे को लेकर गोद में बैठी दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivangi Joshi ? (@shivanigijoshi18)


तेजी से वायरल हो रही फोटो

ध्यान रखने वाली बात ये हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज फेक हैं। इन फोटोज को भारती के फैन क्लब में भी देखा जा रहा है। फोटोज को एडिट करने में काफी मेहनत की है लेकिन कहते हैं कि चोर कोई ना कोई सबूत जरूर छोड़ देता है। सब यही भारती सिंह की फोटोज के साथ हुआ है। एडिट तो काफी अच्छी तरीके से किया लेकिन कुछ ना कुछ रह गया है। फोटोज को देखने से पता चल रहा है कि उन्हें एडिट किया गया है।