newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Boycott Bollywood Forever: इन 6 वजह से शुरू हुआ अब बॉलीवुड का सम्पूर्ण बहिष्कार, देखें लोग क्यों लिख रहे हैं #boycottbollywoodforever

Boycott Bollywood Forever: इन 6 वजह से शुरू हुआ अब बॉलीवुड का सम्पूर्ण बहिष्कार, देखें लोग क्यों लिख रहे हैं #boycottbollywoodforever यहां हम आज दर्शकों द्वारा चलाए जा रहे #boycottbollywoodforever के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। यह दौर बॉयकॉट का दौर है। आज वो सभी बॉयकॉट होंगे जिनके काले चिट्ठे उजागर हो रहे हैं। आज वो सभी बहिष्कार किए जाएंगे। जिन्होंने जानबूझकर सिर्फ हिन्दू धर्म (Hindu Religion) के खिलाफ बोला है। आज वो सभी बॉयकॉट होंगे जिन्होंने भारतीय संस्कृति (Indian Culture) को नुकसान पहुंचाया और हिंदुस्तान में विदेशी संस्कृति (Hollywood Culture) का बढ़ावा दिया है। भारत के लोग और हिन्दू धर्म के लोग, जिनके धर्म पर हमेशा कलात्मक स्वंत्रता (Artistic Freedom) के नाम पर मजाक बनाया गया, आज बुद्धि और विवेक से काम ले रहा है। उन कार्यक्रमों और कार्यक्रम करने वाले लोगों पर विचार-विर्मश कर रहा है जिन्होंने भारत की संस्कृति का मजाक बनाकर रख दिया। आज जब इतनी मेहनत के बाद उसे सब अंदाजा हो गया है तब उसने इन Bollywood वालों को बहिष्कार करने की नीति बना ली है। ये बहिष्कार की आंधी ऐसी है की जिस-जिसने हिन्दू धर्म और देश की संस्कृति का मजाक बनाया है वो अपने-अपने संसाधनों सहित दर्शकों की एकजुटता के कारण हवा में उड़ा दिया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से जो भी फिल्म आई, वो बॉयकॉट की बलि चढ़ गयीं और अब तो दर्शकों ने पूरे के पूरे बॉलीवुड को बॉयकॉट #boycottbollywoodforever करना शुरू कर दिया है। हालांकि जो फिल्म हिन्दू धर्म का महिमामंडन करती है उसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। यहां हम आज दर्शकों द्वारा चलाए जा रहे #boycottbollywoodforever के बारे में बताएंगे।

हिन्दू विरोधी और देश विरोधी बॉलीवुड

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार पूरे बॉलीवुड को बहिष्कार करने की मांग चल रही है। हमेशा से जो बॉलीवुड ऐस्वर्य में जीता था आज दर्शकों की उठती आवाजों के कारण, चुप कर दिया गया है। आज इस बॉलीवुड की उन तमाम फिल्मों को दर्शक फ्लॉप के श्रेणी में डाल रहे हैं जिनमें काम करने वाले या जिन्हें बनाने वाले किसी भी प्रकार की हिन्दू विरोधी (Anti Hindu), देश विरोधी (Anti India) या संस्कृति विरोधी (Anti Indian Culture) गतिविधियों में संलिप्त थे। इन बॉलीवुड स्टार्स ने लोगों की परवाह किए बगैर एक धर्म को निशाना साधते हुए हिन्दू धर्म पर ऐसे ऐसे मजाक किए हैं जिसे आज लोग बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं।

हिन्दू धर्म पर कुछ हुआ तो चुप्पी साधने वाला बॉलीवुड

लोगों का गुस्सा है की जब भी कुछ हिन्दुओं पर हमला होता है चाहे वो लव जिहाद का मामला हो चाहे गौहत्या हो चाहे हिन्दुओं की नृशंस हत्या हो इन सब पर ये सभी स्टार्स चुप रहते हैं लेकिन वहीं जब मुसलमानों पर कुछ हल्का सा भी होता है तो ये उनके साथ खड़े हो जाते हैं। आज लोगों ने देखा है की कैसे जो लोग देशविरोधी बातें करते हैं, ये बॉलीवुड वाले हमेशा उन्हीं के साथ खड़े हुए नज़र आते हैं। लोगों ने सीएए आंदोलन (CAA PROTEST) के समय भी देखा, कैसे लोग उन लोगों के साथ खड़े रहे जो देश में  हिंसा का माहौल बना रहे थे। इसके अलावा इन स्टार्स (Anurag Kashyap And Deepika Padukone) को उन मंचों तक जाते हुए देखा गया और उन मंचों से भाषण देते देखा गया जिन्होंने देश में दंगा फैलाए|

नेपोटिस्म वाला बॉलीवुड

इसके अलावा करण जौहर को लोग नेपोटिस्म (Nepotism) का सबसे बड़ा रहनुमा मानते हैं। करण जौहर (Karan Johar) ने खुद कहा भी है कि अगर वो किसी अपने जानने वाले स्टार को प्राथिमकता देते हैं, उससे लोगों को आपत्ति क्यों है। उनका दिल है, वो जो चाहे करें। इसके अलावा ये खबरें भी आती हैं की एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को करण जौहर पसंद नहीं करते थे। बॉलीवुड पर नशा कल्चर (Drug Culture) लाने का भी आरोप लोगों के द्वारा लगाया जाता है। लोगों का मानना है, ऐसी कई फोटो और वीडियो भी वायरल होती हैं जहां एक साथ कई स्टार्स नशे करते हुए दिखते हैं।

हिन्दू धर्म का मजाक बनाने वाला बॉलीवुड

लोगों का मानना है कि ये बॉलीवुड वाले हिन्दू धर्म पर मजाक उड़ाते हुए कहते हैं की शिव जी पर दूध न चढ़ाओ। जिसका मतलब ये है की भारत से हिन्दू धर्म और संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं। आमिर खान का ये बयान था की शिव जी पर दूध चढ़ाने से अच्छा है किसी गरीब को दान दे दो। ये आमिर खान ने हिन्दू धर्म और मंदिरों के लिए बोला लेकिन वो खुद जाकर मस्जिद में चादर चढ़ाते हुए दिखते हैं। लोगों का मानना है की इस प्रकार की फिल्में बनाकर ये बॉलीवुड वाले आजकल नौजवान पीढ़ी के अंदर से हिंदुत्व की भावना और मंदिर में जाने के चलन को खत्म करना चाहते हैं। ये आजकल के नौजवान को उनकी संस्कृति से दूर कर हिन्दू धर्म से घृणा करवाना चाहते हैं। इसकारण से बॉलीवुड का हमेशा के लिए बहिष्कार हो रहा है। ऐसा न ही आज का युवा समाज चाहता है और न ही हिन्दू समाज। आज सभी एक होकर हिन्दू धर्म को बढ़ाना चाहते हैं। भारतीय संस्कृति का गुणगान जो आज से 100 साल पहले विदेशों में होता था आज भारत का युवा चाहता है की वो समय दोबारा दोहराया जाए।

मुगलों की वाहवाही करने वाला बॉलीवुड

लोगों को लगता है की बॉलीवुड वाले हमेशा दिखावटी प्रेम दिखाते हैं। बाकी अंदर से वो सब देश विरोधी और हिन्दू विरोधी हैं जो उनकी फिल्मों में साफ़ देखने को मिलता है। इसके अलावा लोगों का कहना है की बॉलीवुड एक गैंग की तरह काम करता है जहां वो इतिहास को तोड़कर प्रस्तुत कर मुगलिया नवाबों की वाहवाही करता है। इसके अलावा एक गैंग है जो लड़कियों के साथ काम के नाम पर ऐसे दुर्व्यवहार को करता है जिसे सुनकर आपकी आँख खुली रह जाए. लड़कियों और महिलाओं के लिए बॉलीवुड कैसा है ये हमने #metoo मोवेमेंट के समय देखा है। जहां न जाने किन किन शरीफों के काले चिट्ठे सामने आए थे।

पाकिस्तान प्रेमी बॉलीवुड

लोगों का मानना है की मौजूदा समय का बॉलीवुड, पाकिस्तान प्रेमी, हिंदुत्व और भारत विरोधी, भारतीय संस्कार विरोधी, परिवारवाद को बढ़ाने वाला, स्त्रियों का अपमान करने वाला, दर्शकों का और हिन्दुओं का मजाक उड़ाने वाला है इसलिए वो अब उसका एकसाथ मिलकर बहिष्कार करेंगे। वहीं जो भी हिंदुत्व, धर्म-संस्कृति और देश के नाम को ऊंचा करने के लिए फिल्म बनाएगा उसे दर्शक पूरा सहयोग देंगे। दर्शकों का कहना है अब वही फिल्म हिट होंगी जो देशप्रेम और धर्म व संस्कृति को ऊंचा उठाएंगी। यहां हम आपको कुछ लोगों के रिएक्शन लगा रहे हैं जिस वजह से बॉलीवुड का बॉयकॉट #boycottbollywoodforever चल रहा है।