newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KBC 13: शो में आराध्या के लिए कंटेस्टेंट लेकर आई एक खूबसूरत गिफ्ट, बिग बी हुए स्पीचलेस

KBC 13: राजनंदिनी कलिता के बाहर होने के बाद हॉट सीट पर वर्णिका बैठी थीं। उन्होंने बताया कि वो वर्ल्ड की यंगेस्ट साइंस फिक्शन ऑथर हैं, जिसे बन वो प्राउड फील कर रही हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन को कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। 1 दिसंबर को एपिसोड में कंटेस्टेंट राजनंदिनी कलिता हॉट सीट पर बैठी थीं। उन्होंने बीते एपीसोड में 50 लाख रुपये की राशि जीती थी। इस एपिसोड में वो एक करोड़ के सवाल पर हार जाती हैं। जिससे उन्हें 50 लाख से साथ संतुष्टि करनी पड़ती है। उनका एक करोड़ का सवाल यो था कि 12 साल 4 महीने और 25 दिन की उम्र में किसने वर्ल्ड की यंगेस्ट चेस ग्रैंडमास्टर ट्रॉफी जीती थी। इसका सही जवाब अभिमन्यू मिश्रा था।

kbc 13

राजनंदिनी कलिता के बाहर होने के बाद हॉट सीट पर वर्णिका बैठी थीं। उन्होंने बताया कि वो वर्ल्ड की यंगेस्ट साइंस फिक्शन ऑथर हैं, जिसे बन वो प्राउड फील कर रही हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन को कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने बिग बी को अपनी किताब Claira Jackson की एक कॉपी दी, जो उन्होंने अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को भेंट की। इसके साथ ही एक कॉपी में उन्होंने बिग बी की ऑटोग्राफ मांगकर उस पर साइन भी करवाया।

वर्णिका के इस जेस्चर से अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए। एक पल के लिए वो स्पीचलेस हो गए थे। उन्होंने कहा- ‘मैं स्पीचलेस हूं, गिफ्ट मैं उन्हें (आराध्या) दूंगा, वो बहुत खुश होंगी।’ इस एपिसोड में वर्णिका मजह दस हजार राशि ही जीत पाई थीं।