![Controversy: लाल सिंह चड्ढा और ब्रह्मास्त्र के बाद अब फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भगवान चित्रगुप्त को फूहड़ दिखाने से भड़के लोग, अजय देवगन समेत 3 पर केस](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2022/09/film-thank-god-1000x600.jpg)
जौनपुर। ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद अब आने वाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ विवादों में घिर गई है। कायस्थ समाज इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद गुस्से में है। कॉमेडी जॉनर की फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन ने भगवान चित्रगुप्त का रोल किया है। जौनपुर में कायस्थ समाज के कुछ लोगों ने फिल्म अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस किया है। केस में अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार समेत 3 लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त को मॉर्डर्न दिखाया गया है और वो जोक्स बोलते दिखाए गए हैं।
थैंक गॉड दिवाली पर रिलीज होने वाली है। चित्रगुप्त को इस रूप में दिखाए जाने के खिलाफ आनंद श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, मान सिंह, विनोद श्रीवास्तव और रवि प्रकाश पाल की तरफ से जौनपुर की एडिशनल मजिस्ट्रेट मोनिका मिश्रा के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। इस मामले में मजिस्ट्रेट ने वकील और मुख्य याचिकाकर्ता हिमांशु श्रीवास्तव को 18 नवंबर को बयान देने के लिए बुलाया है। फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर की बात करें, तो इसमें दिखाया गया है कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट में निधन हो जाता है। फिर उसके कर्मों का लेखा-जोखा भगवान चित्रगुप्त करते हैं। यहां अजय देवगन फूहड़ शब्दों और जोक्स बोलते दिखाए गए हैं।
#ThankGod hindi movie has released the official #trailer #Video.
This is a #fantasy #Drama movie.#film is #directed by Indra Kumar.
??#RakulPreetSingh #AjayDevgn #SidharthMalhotra #NoraFatehi#movies #Trending #celebrity #photo #MoviePoster #movietime #movieclip #like #Cinema pic.twitter.com/2T057nxQ2b— Movie Tour (@movie_tour) September 13, 2022
बता दें कि पुराणों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता कहे जाते हैं। माना जाता है कि उनके पास हर इंसान के पाप और पुण्य का लेखा जोखा होता है। केस में गवाहों ने बताया है कि उन्होंने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर देखा। मीडिया में भी इसके बारे में पढ़ा। ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त का अपमान हुआ है। इससे कायस्थ समाज और गवाहों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। थैंक गॉड से अपमान और नफरत फैल सकती है। बॉलीवुड की तरफ से ऐसे दृश्य फिल्माने से शांति भंग हो सकती है। इसलिए प्रतिवादियों को दंड दिया जाए।