
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड लाने वाले इन दिन काफी चर्चा में बने हुए हैं। नीरज चोपड़ा चर्चा कभी किसी विज्ञापन, कभी किसी मैगजीन तो कभी टीवी शो हर जगह वो नजर आ रहे हैं। हाल ही में नीरज चोपड़ा को इंडिया टुडे मैगजीन में जगह मिली थी। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अलग-अलग तरह से डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें, जल्द ही नीरज चोपड़ा डांस रिएलिटी शो में भी नजर आने वाले हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो उसी डांस शो का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नीरज चोपड़ा शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है नीरज चापड़ा एक नहीं दो नहीं बल्कि डांस के कई अलग-अलग तरीके दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं राघव भी नीरज को इस दौरान कंपनी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
नीरज के शो में पहुंचने का एक वीडियो शो के जज रेमो डिसूजा ने भी अपनी इंस्टाग्रम वॉल पर शेयर किया है। रेमो डिसूजा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें नीरज चोपड़ा रेमो के साथ वॉक करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें, टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड लाने के बाद से ही नीरज चोपड़ा की लोकप्रियता में काफी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में नीरज चोपड़ा को इंडिया टुडे स्पाइस मैगजीन के कवर पेज पर भी प्रमुखता से जगह दी गई। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुद इसे लेकर जानकारी दी थी। नीरज चोपड़ा ने कवर पेज पर खुद को जगह देने के लिए @IndiaTodayMagazine को शुक्रिया भी कहा था।