
नई दिल्ली। बॉलीवुड में बंगाली ब्यूटी के नाम से मशहूर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज 7 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। एक्ट्रेस का आज 44वां बर्थडे है। एक समय पर बॉलीवुड में बिपाशा बसु (Bipasha Basu Birthday) के नाम का सिक्का चलता था। उनकी फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती थी। न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनकी खूबसूरती लोगों को उनका दीवाना बनाती थी। एक्ट्रेस के लिए बीता साल काफी खास रहा क्योंकि 2022 में उनके घर बेटी जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने बीते साल बेटी को जन्म दिया था। करण सिंह ग्रोवर संग शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया था कि वो मां बनने वाली है। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखने की भी जानकारी फैंस को दी थी।
बिपाशा बसु जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए चर्चा में रही उससे ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की हुई। खुद के 4 साल छोटे करण सिंह ग्रोवर संग शादी से पहले एक्ट्रेस के नाम एक या दो नहीं बल्कि 5 लोगों संग रहा। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वो 5 लोग…
ये है बिपाशा बसु के दीवाने रहे 5 लोग
मिलिंद सोमन
बिपाशा बसु के सबसे पहले बॉयफ्रेंड मिलिंद सोमन रहे। जब बिपाशा मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख रही थी तब मिलिंद खुद का नाम हासिल कर चुके थे। मॉडलिंग के दौरान हुई मुलाकात पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।
डिनो मोरिया
2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘राज’ में बिपाशा बसु और डीनो मोरिया को पहली बार लोगों ने साथ देखा। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें भी सामने आई लेकिन ज्यादा समय तक दोनों का रिश्ता चल न सका। 2002 में ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
जॉन अब्राहम
बिपाशा बसु का नाम जिस एक्टर संग सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वो है जॉन अब्राहम। दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल कहे जाते थे। 9 सालों तक लिव इन में रहने के बाद अचानक दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया तो सभी हैरान रह गए। हालांकि कहा जाता है जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु को चीट कर रहे थे इसी वजह से उनका रिश्ता खत्म हुआ।
राणा दग्गुबाती
फिल्म ‘बाहुबली’ में ‘भल्लालदेव’ का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती भी बिपाशा बसु के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं। ‘दम मारो दम’ फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। हर बार की तरह उनका ये रिश्ता भी चल न सका।
हरमन बवेजा
हरमन बवेजा संग भी बिपाशा बसु का रिश्ता रहा। दोनों 6 महीनों तक रिलेशन में रहे। बॉलीवुड में भी इस कपल ने काफी चर्चा बटोरी।
करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु की करण सिंह ग्रोवर संग मुलाकात साल 2015 में हुई थी। फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई मुलाकात के 1 साल बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी।