newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सलमान खान के भांजे की हुई मौत, ट्वीट कर जताया दुख

बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान के भांजे अब्दुल्ला मिर्जा खान का निधन हो गया है। अब्दुल्ला सलमान के पिता सलीम खान की बहन के बेटे थे। ये जानकारी सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दी है। 

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान के भांजे अब्दुल्ला मिर्जा खान का निधन हो गया है। अब्दुल्ला सलमान के पिता सलीम खान की बहन के बेटे थे। ये जानकारी सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दी है।

सलमान ने अपनी और अब्दुल्ला की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सलमान और अब्दुल्ला ब्लैक एंड व्हाइट शेड में नजर आ रहें हैं। सलमान ने इस इमोशनल पोस्ट में लिखा, ‘तुम्हें हमेशा प्यार करते रहेंगे।’

खबरों की माने तो अब्दुल्ला की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। वो लीवर की समस्या से परेशान चल रहे थे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां  सलमान भी उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

आपको बता दें कि हाल ही में  सलमान खान ने दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक रुप से मदद करने का फैसला किया है। उन्होंने 25 हजार मजदूरों की अकाउंट डिटेल्स मांगी,जिससे वो डायरेक्ट उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सके।