newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Taarak Mehta Actor Death: तारक मेहता शो में नजर आने वाले इस एक्टर का निधन, आखिरी पोस्ट में लिखी ऐसी बात पढ़ कर निकल आएंगे आपके आंसू

Taarak Mehta Actor Death: शो में नजर आने वाले एक्टर सुनील होलकर (Sunil Holkar Passed Away) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील होलकर लीवर सोरायसिस की बीमारी का सामना कर रहे थे। लगातार डॉक्टरों के संपर्क में रह रहे थे। बीते दिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

नई दिल्ली। टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। बता दें, शो में नजर आने वाले एक्टर सुनील होलकर (Sunil Holkar Passed Away) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील होलकर लीवर सोरायसिस की बीमारी का सामना कर रहे थे। लगातार डॉक्टरों के संपर्क में रह रहे थे। बीते दिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

Sunil Holkar Passed Away.

बताया जा रहा है कि सुनील होलकर को ये आभास हो गया था कि उनकी जिंदगी काफी कम बची हुई है। इसी वजह से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में सुनील होलकर ने लिखा था कि ये उनका आखिरी पोस्ट है। आगे सुनील होलकर ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि सभी लोगों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद और अगर किसी का मैंने दिल दुखाया हो तो उसके लिए माफी।

Sunil Holkar Passed Away..

अदाकारी से लोगों के दिलों में बनाई जगह

12 से ज्यादा सालों तक थिएटर के जरिए रंगभूमि की सेवा देने वाले सुनील होलकर को अब तक कई टीवी शो और नाटकों में देखा जा चुका है। खास तौर पर लोगों को उनका तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में निभाए गया किरदार पसंद आया था।

Sunil Holkar Passed Away...

कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले स्टार एक्टर सुनील होलकर (Sunil Holkar) को आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठणीची’ (Goshta Eka Paithanichi) में देखा गया था। अब उनके निधन के बाद परिवार में गम का माहौल है। सुनील होलकर के निधन के बाद उनके परिवार में मां-पिता और पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।