newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deepak Tijori: मशहूर एक्टर दीपक तिजोरी के साथ हुई ठगी का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया केस

Deepak Tijori: दीपक तिजोरी ने धोखाधड़ी का आरोप निर्माता मोहन नादर के खिलाफ किया है। ऐसा बताया जा रहा है दीपक तिजोरी के खिलाफ 2.6 करोड़ रूपये की ठगी की गई है। दीपक तिजोरी को आप सब “जो जीता वही सिकंदर” जैसी फिल्म में देखा होगा। इसके अलावा आप उन्हें आशिक़ी, कभी हां कभी ना फिल्म में भी देखा होगा। तो आखिर क्या है दीपक तिजोरी के साथ ठगी का मामला यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। दीपक तिजोरी को हम सभी ने कई फिल्म में काम करते हुए देखा है। अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले दीपक तिजोरी अब बहुत कम फिल्मों में ही दिखते हैं। हाल ही में दीपक तिजोरी ने मुंबई के अम्बोली पुलिस स्टेशन में उनके साथ हुई धोखाधड़ी से जुड़ा मामला भी दर्ज़ कराया है। दीपक तिजोरी ने धोखाधड़ी का आरोप निर्माता मोहन नादर के खिलाफ किया है। ऐसा बताया जा रहा है दीपक तिजोरी के खिलाफ 2.6 करोड़ रूपये की ठगी की गई है। दीपक तिजोरी को आप सब “जो जीता वही सिकंदर” जैसी फिल्म में देखा होगा। इसके अलावा आप उन्हें आशिक़ी, कभी हां कभी ना फिल्म में भी देखा होगा। तो आखिर क्या है दीपक तिजोरी के साथ ठगी का मामला यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

दीपक तिजोरी का आरोप है कि एक थ्रिलर फिल्म के सह-निर्माता जिनका नाम मोहन नादर है उन्होंने 2.6 करोड़ रूपये की ठगी की है। दीपक ने मोहन के खिलाफ आरपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला मुंबई में अम्बोली पुलिस स्टेशन में दर्ज़ कराया है। जिसके तहत पुलिस ने जांच करनी भी शुरू कर दी है।

दीपक ने आज से 10 दिन पहले लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ये शिकायत इसलिए दर्ज कराई है क्योंकि उन्हें उनके पैसे नहीं मिले हैं। दीपक का कहना है कि मोहन नादर ने सूट में लोकेशन के बहाने अपने मतलब की चीज़ों पर पैसे खर्च कर दिए हैं। दीपक के मुताबिक 2019 में टिप्सी नाम की फिल्म की शूटिंग होनी थी उसी फिल्म में ये रूपये खर्च हुए हैं और वो प्रोजेक्ट भी पूरा नहीं किया गया है। जिससे दीपक का करीब 2.6 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।

दीपक ने अपनी एफआईआर लिखा है, “नादर ने सितंबर 2019 में लंदन में शूट करने के लिए पैसे लिए थे। मोहन ने ये वादा किया था वो जल्द से जल्द पैसा लौटा देंगे लेकिन न ही उन्होंने पैसा लौटाया और लगातार वो बहाने बनाते जा रहे हैं और उनका दिया चेक भी बाउंस होता जा रहा है। अम्बोली पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर Bandopant Bansode ने एक वेबसाइट को बताया है, “एक्टर और आरोपी ने 2019 में टिप्सी फिल्म के लिए एक साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आरोपी ने पैसे की पेमेंट नहीं की और जो चेक दिया जा रहा है वो भी लगातार बाउंस हो रहा है। हम उसकी जांच कर रहे हैं। अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।”