मनोरंजन
Deepika-Ranveer: सरेआम दीपिका ने किया रणवीर सिंह को इग्नोर! अब हाथ पकड़ने तक से है परहेज, फैंस को हुई दोनों के रिश्ते की चिंता
Deepika-Ranveer: वीडियो में फैंस ने गौर किया कि रणवीर गाड़ी के साइड में खड़े हैं और दीपिका गाड़ी से उतर रही हैं। इस दौरान रणवीर दीपिका की तरफ हाथ बढ़ाते हैं साथ चलने के लिए,लेकिन
नई दिल्ली।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है लेकिन बीते काफी समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही हैं। पहले भी खबरें आई थी कि दीपिका और रणवीर सिंह का रिश्ता अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा है। हालांकि कपल ने अभी तक इन खबरों को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है, दोनों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है लेकिन अब दोनों को साथ देखकर ये खबरें तेज हो गई हैं। दोनों का रवैया देखकर फैंस को लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।तो चलिए जानते हैं कि दोनों के बीच अब क्या हुआ।
नए वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता
दीपिका और रणवीर सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को पिता प्रकाश पादुकोण के साथ स्पोर्ट पुरस्कार समारोह में देखा गया। इस दौरान दीपिका ब्लैक साड़ी, रणवीर और प्रकाश पादुकोण थ्री पीस में नजर आए। एक साथ तीनों ब्लैक आउटफिट में कमाल लगे।
वीडियो में फैंस ने गौर किया कि रणवीर गाड़ी के साइड में खड़े हैं और दीपिका गाड़ी से उतर रही हैं। इस दौरान रणवीर दीपिका की तरफ हाथ बढ़ाते हैं साथ चलने के लिए,लेकिन रणवीर के हाथ से ज्यादा दीपिका अपनी साड़ी को पकड़े रहना पसंद करती हैं। वीडियो को देखकर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और जल्द ही दोनों का रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंचने वाला है।
They look like they’re on the way to divorce.
Dipika is showing him attitude , now that shes got some universal brands shes ready to forget how he stood by her through all difficult times.— ? (@aishasreminders) March 24, 2023
Omg ?. Why does she treat him like that ? poor soul
my man Ranveer stand up for yourself and divorce this gold d!gger.
FreeRanveer#RanveerSingh #DeepikaPadukone https://t.co/32ZUJrIhT8 pic.twitter.com/vUkij7YBrA
— Parcae (@Moonstarepeep) March 24, 2023
#CelebWatch | Ranveer Singh (@RanveerOfficial) And Deepika Padukone (@deepikapadukone) – Twinning And Winning pic.twitter.com/niUkmsZTiK
— NDTV (@ndtv) March 23, 2023
दीपिका ने किया रणवीर को इग्नोर
यूजर्स का तो ये भी कहना है कि दीपिका ग्लोबल ब्रांड हो गई हैं तो वो अब रणवीर सिंह को इग्नोर कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐसा लगता है कि वे तलाक के रास्ते पर हैं। दीपिका उन्हें एटीट्यूड दिखा रही हैं, अब जब उन्हें कुछ यूनिवर्सल ब्रांड मिल गए हैं तो वह यह भूलने के लिए तैयार हैं कि कैसे वह हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे..। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि दीपिका रणवीर को बिल्कुल भी भाव नहीं दे रही हैं, इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक भी है या नहीं..। फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।