newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deepika Padukone: RRR के बाद ऑस्कर से एक और खुशखबरी, दीपिका पादुकोण भी हुईं ऑस्कर 2023 का अहम हिस्सा

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस को भी पठान फिल्म में सराहा गया था और अब दीपिका भारत के नाम को और भी बुलंद करने वाली हैं। कल ऑस्कर 2023 से जुड़ी एक ऐसी खबर हमारे सामने आई जिससे हर भारतीय का सिर फक्र से ऊंचा उठ सकता है। दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से भारतीयों को गर्व का एहसास कराया है। क्या है पूरी खबर यहां हम आपको बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जिन्हें आज पूरा विश्व जानता है। अपनी फिल्मों और कलाकारी के माध्यम से उन्होंने पूरे विश्व में अपना नाम कमाया है। हाल ही में आई उनकी पठान फिल्म को विश्वभर में सराहा जा रहा है। दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस को भी पठान फिल्म में सराहा गया था और अब दीपिका भारत के नाम को और भी बुलंद करने वाली हैं। कल ऑस्कर 2023 से जुड़ी एक ऐसी खबर हमारे सामने आई जिससे हर भारतीय का सिर फक्र से ऊंचा उठ सकता है। दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से भारतीयों को गर्व का एहसास कराया है। क्या है पूरी खबर यहां हम आपको बताने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

आपको बता दें इस बार ऑस्कर 2023 के मंच पर पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी देखने को मिलने वाली हैं। पीकू एक्ट्रेस एक प्रेसेंटर के तौर पर ऑस्कर 2023 के मंच पर मौजूद रहेंगी। ये जानकारी खुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी है। उनकी इस खबर के बाद उनके सभी फैंस अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने कल अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।

इस पोस्ट में ऑस्कर प्रेसेंटर्स के नाम थे। जहां ऑस्कर प्रेसेंटर की लिस्ट में रिज़ अहमद, सैम्युल जैक्सन एमिली ब्लंट, जेन्निफर कोनेली जैसे तमाम नाम थे वहीं एक नाम दीपिका पादुकोण का भी था। जिसका साफ़ मतलब है कि दीपिका पादुकोण भी इस बार ऑस्कर 2023 के मंच पर इन बड़े कलाकारों के साथ दिखने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण की इस पोस्ट के बाद रणवीर सिंह, बेशरम रंग सिंगर शिल्पा राव, और दीपिका पादुकोण की बहन अनिशा पादुकोण ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट किया। इस खबर के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस और चाहने वाले खुश हैं वहीं हम भारतीयों को भी ये गर्व होना चाहिए कि आज हमारे कलाकारों और फिल्म को वैश्विक रूप से स्थान मिल रहा है। दीपिका पादुकोण फ़िलहाल पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में भी दिखने वाली हैं और खबर ये भी हैं कि शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी दीपिका कैमियो कर सकती हैं।