newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण शादी से 4 साल पहले ही कर चुकी थी सगाई, इस वजह से छुपाई थी बात

Deepika Padukone Birthday: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने इटली में शादी की थी। दोनों की ये शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ इटली के लेक कोमो में हुई थी। इसके बाद इस कपल ने कई सारे रिसेप्शन दिए जो कि सुर्खियों में भी रहे। अभी भी ये कपल लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दीपवीर यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी की हर कपल सराहना करता है। दीपवीर की ये जोड़ी न सिर्फ सिनेमाघरों की चहेती है बल्कि रियल लाइफ में भी हर कपल इनकी मिसाल देता है। आज 5 जनवरी को बॉलीवुड की इस दमदार एक्ट्रेस का जन्मदिन है। ऐसे में हम आपके लिए इनकी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे राज लेकर आए हैं जिससे शायद आप अब तक अंजाम होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है वो बातें…

शादी के 4 साल पहले ही कर ली थी सगाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी काफी समय तक चर्चा का विषय रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी शादी से 4 साल पहले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सगाई कर चुके थे। इस सिक्रेट सगाई के बारे में केवल दोनों के माता-पिता और बहनों अनीषा और रितिका भवनानी को पता था। दीपिका पादुकोण ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान साल 2012 में ही प्यार हो गया था। जिसके बाद 6 साल तक इस रिलेशन को चलाया और 2018 में जाकर शादी कर ली। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ खुलासे किए थे।

6 महीने बाद ही ले लिया था शादी का फैसला

2018 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप पर बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा था, ‘जब मैं पीछे देखती हूं तो शुरुआत के 6 महीने मैं इमोशनली जुड़ी थी। इसके बाद ये हुआ कि हम शादी कब करेंगे? मुझे उन्हें लेकर कभी डाउट नहीं था’।

deepika padukone

झगड़े हुए पर नहीं किया ब्रेकअप

इसके आगे दीपिका ने कहा कि हर रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है। उनके 6 साल के रिलेशन में भी कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन कभी भी उनके बीच लड़ाई नहीं हुई। कभी भी हमारे मन में ब्रेकअप या फिर अलग होने का ख्याल नहीं आया। हमारे साथ कई ऐसे मौके आए जब चीजें अलग होने लगती है लेकिन हम डटे रहे और शादी तक पहुंचे।

आपको बता दें, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने इटली में शादी की थी। दोनों की ये शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ इटली के लेक कोमो में हुई थी। इसके बाद इस कपल ने कई सारे रिसेप्शन दिए जो कि सुर्खियों में भी रहे। अभी भी ये कपल लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है।