नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। पहले सिर्फ मीडिया गलियारों में ये खबर सामने आ रही थी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है लेकिन अब खुद दीपिका और रणवीर सिंह ने इस बात पर मुहर लगा दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें उन्होंने नन्हे मेहमान की दस्तक के बारे में बताया है। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं और वो कपल को बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
सितंबर में होगी डिलीवरी
दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है। कपल ने एक कार्ड पोस्ट किया है, जिसमें बच्चे के छोटे-छोटे कपड़े और खिलौने हैं। पोस्ट पर लिखा है, सितंबर 2024। मतलब दीपिका की प्रेग्नेंसी को तीन मंथ हो गए है और सितंबर में नौ महीने पूरे होने के बाद वो बच्चे को जन्म देंगी। बता दें कि दीपिका ने कॉफी विद करण में इस बात का जिक्र किया था कि वो बच्चे के बारे में सोच रही हैं और आज देखिए दीपिका की कही बात पूरी हो गई। उन्होंने ये खुशखबरी शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।
View this post on Instagram
38 साल की उम्र में बनी मां
बता दें कि दीपिका की उम्र 38 साल है और एक्ट्रेस अपने करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ पर भी जमकर फोकस कर रही हैं।दीपिका और रणवीर की शादी को 6 साल होने जा रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी।
View this post on Instagram
शादी के बाद भी दीपिका ने पूरा फोकस अपने करियर पर दिया। उन्होंने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर की,जिसमें उनकी और ऋतिक की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी। इसके अलावा वो शाहरुख खान के साथ पठान और जवान में भी दिखीं थी।