
नई दिल्ली। कल से ही बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं और उसकी वजह है पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग। गानों में शाहरुख और दीपिका की हॉट केमिस्ट्री को देखा गया है। गाने को फैंस के जरिए बहुत पसंद किया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों को शाहरुख और दीपिका के गाने में अश्लीलता दिख रही है। केसरी रंग की बिकिनी पहने दीपिका यूजर्स को पसंद नहीं आ रही हैं। वहीं कुछ लोगों के मुताबिक शाहरुख ने ऐसा गाना करके अपना स्टेटस नीचे गिरा लिया है। तो चलिए विस्तार में जानते हैं कि यूजर्स का क्या कहना है।
अश्लीलता फैला रहीं दीपिका
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और फिल्म पठान बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है। दीपिका पर यूथ को गुमराह करने और अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि दीपिका ने जेएनयू में टूकड़े-टूकड़े गैंग को सपोर्ट किया था। इसलिए पठान का बॉयकॉट होना चाहिए। जबकि कुछ लोग उनकी केसरिया रंग की बिकिनी को लेकर भड़के हुए हैं कि वो इतने पवित्र रंग की बिकिनी कैसे पहन सकती हैं।
Finding Deepika Padukone and this Chapri Star #ShahRukhKhan hot should check their eyes in Hospital
They are spreading vulgarity in this way for minor children and even destroying Indian culture.#BesharamRang pic.twitter.com/ZY8zqPv5mq— TA ? (@Tirlovesha) December 12, 2022
Smashing patriarchy the Bollywood way ??
Itne saal top mei reh kar bhi they need to do all this to sell their movie.. says a lot about their art and talent! ?
And how long are Deepika’s legs ?— Tee ?? (@tee2799) December 13, 2022
Deepika has done over 30 movies. SRK is the so-called superstar with a 3-decade-long career in Bollywood.
If they still need to do this ?to sell their movie, it speaks a lot abt d absolute state of B’wood and sheer garbage they produce
Pathetic https://t.co/5QTSpj2OAd
— Sanghamitra (@mitraphoenix) December 12, 2022
Well, Uorfi is as obscene as Deepika Padukone shaking her posterior in Pathan. Wonder why people see Uorfi differently when her industry has normalised these standards. https://t.co/Vo86yPZaWL
— Nupur J Sharma (@UnSubtleDesi) December 12, 2022
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- दीपिका ने 30 से ज्यादा फिल्में की हैं। SRK बॉलीवुड में 3 दशक लंबे करियर के साथ सुपरस्टार रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी फिल्में हिट कराने के लिए ऐसे गाने करने की जरूरत पड़ रही है तो फिल्म बॉलीवुड का कचरा है।
Never forget the tukde tukde gang supporter Deepika’ besharm rang.
They’re not our ideals! Simply boycott as ever forever bollywood pic.twitter.com/EuEwtdrFSe
— Hindu Bhagwadhari? (@sBHm1) December 12, 2022
Doing eyecheck of my friend who thinks Deepika Padukone looks Hot. pic.twitter.com/dPh59jDoHG
— ?Aa? (@imaatmanirbhar) December 12, 2022
Deepika looks Besharam for sure ? Nobody will go to see rubbish ? https://t.co/24CHWron60
— Malabika Parasar?? (@MalabikaParasar) December 12, 2022
उर्फी से हुई दीपिका की तुलना
वहीं एक यूजर ने तो दीपिका की तुलना उर्फी से कर दी। यूजर ने लिखा-खैर, ऊर्फी उतनी ही अश्लील है जितनी कि दीपिका पादुकोण पठान में अपने पोस्टीरियर को हिला रही हैं। हैरान करने वाली बात है कि स्टार्स के हिसाब से लोगों का पैमाना बदल जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दीपिका गाने की तरह बेशरम जरूर लगती हैं लेकिन उम्मीद है कि कोई इस कूड़ा करकट को देखने के लिए नहीं जाएंगे। ऐसे तमाम तरह के कमेंट्स के साथ दीपिका को ट्रोल किया जा रहा है। गौरतलब है कि दीपिका और शाहरुख खान स्टारर पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉन इब्राहम भी नजर आने वाले हैं।