newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: ‘मन का काला इंसान…’, रंग पर सवाल उठा रहे लोगों को दीपिका पादुकोण का मुंहतोड़ जवाब, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

VIDEO: अब गाने में दीपिका के इस भगवा रंग और शाहरुख खान के हरे रंग के कपड़ों को लेकर विवाद होने लगा है। मामले पर राजनीतिक बवाल भी बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो ये तक कह दिया है कि अगर दीपिका पादुकोण के कपड़े और सीन नहीं बदले गए तो वो राज्य में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे…

नई दिल्ली। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस वक्त काफी चर्चा में है। वजह है उनकी फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’…बीते दिनों दीपिका और शाहरुख की फिल्म पठान का एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल है बेशर्म गाने…इस गाने में दीपिका पादुकोण के छोटे कपड़ों और कपड़ों के भगवा रंग को लेकर विवाद हो रहा है। गाने शाहरुख खान हरे रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकनी में काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं। अब गाने में दीपिका के इस भगवा रंग और शाहरुख खान के हरे रंग के कपड़ों को लेकर विवाद होने लगा है। मामले पर राजनीतिक बवाल भी बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो ये तक कह दिया है कि अगर दीपिका पादुकोण के कपड़े और सीन नहीं बदले गए तो वो राज्य में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे…

इस बीच अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रंगों को धर्म से जोड़ने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में दीपिका रंग को लेकर राजनीति करने वालों जवाब देते हुए ये कहती हुई नजर आ रही है कि रंग का कोई धर्म नहीं होता है। हालांकि ये बात सच है कि लोगों ने धर्म के लिए रंग को चुन लिया है। इसके आगे दीपिका पादुकोण ये भी कहती नजर आती है कि इंसान का मन काला जरूर हो गया है तभी उसे हर रंग में धर्म नजर आते हैं।

बता दें, दीपिका पादुकोण का ये काफी पुराना वीडियो है जो उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी का है। वीडियो में फिल्म का एक सीन दर्शाया गया है जिसमें दीपिका पादुकोण ये कहती हुई नजर आती है कि धर्म के लिए एक रंग को चुन लिया गया है लेकिन रंग का कोई धर्म नहीं होता है। लोगों का मन काला हो गया है इसी वजह से वो रंग में धर्म को ढूंढ रहे हैं। वीडियो में आगे दीपिका पादुकोण को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि दुर्गा की मूर्ति को सजाते वक्त हरे रंग का चूड़ा, हरे रंग की चुनरी चढ़ाई जाती है।  पीर-फकीरों की मजार पर केसरी रंग की चादर चढ़ाई जाती है। तब क्यों रंग का ख्याल नहीं आता।


आपको बता दें, दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उनके फैंस इस वीडियो क्लिप को जमकर शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दीपिका पादुकोण से पहले भी कई अभिनेत्रियों ने भगवा रंग के कपड़ों में शूट किया है। कई बोल्ड ड्रेस पहनती हैं तो फिर क्यों दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया जा रहा है लेकिन जो भी हो लेकिन पादुकोण इस गाने को लेकर विवादों में घिर गई है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में फिल्म का निर्माण हुआ है…