
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी विवादों से घिरी हुई हैं। अदाकारा को उनके भगवा बिकिनी को लेकर काफी ट्रोल किया गया था, साथ ही एक्ट्रेस कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भी ट्रॉफी का अनावरण करने पहुंची थी। उस दौरान भी एक्ट्रेस को उनके कपड़े को लेकर लोगों ने आड़े हाथ लिया था हालांकि, एक्ट्रेस ने अब तक इन सब विवादों में चुप्पी साधी हुई हैं। एक्ट्रेस का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन में हुआ था। जी हां आपने सही सुना बहुत कम लोगों को ये पता हैं कि एक्ट्रेस का जन्म कोपेनहेगन में हुआ हैं सबका ऐसा मानना हैं कि एक्ट्रेस का जन्म बेंगलुरु में हुआ हैं। तो चलिए दीपिका के जन्मदिन पर इनसे जुड़े ऐसे ही कुछ अनसुने किस्सों के बारे में आपको बताते हैं-
फिल्म सांवरिया से करने वाली थी डेब्यू
एक्ट्रेस को सभी लोग उनकी फिल्म ओम शांति ओम से पहचानते हैं जिसमें इनके साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस इससे पहले हिमेश रेशमिया के साथ ”नाम हैं तेरा” वीडियो में नजर आ चुकी हैं साथ ही वह कन्नड़ फिल्म ”ऐश्वर्या” में भी दिखाई दे चुकी हैं। दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू करने वाली थी हालांकि, कुछ कारणों की वजह से दीपिका इस फिल्म में नजर नहीं आई जिसके बाद सोनम कपूर ने इस फिल्म को किया।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस एक टूथपेस्ट के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। साथ ही अभिनेत्री एक बैंडमिटन प्लेयर भी हैं। इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बैंडमिटन खेला है। दीपिका पादुकोण के पापा प्रकाश पादुकोम वह भी बैंडमिटन प्लेयर हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म पठान जो कि इसी साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। साथ ही अभिनेत्री फिल्म फाइटर में भी ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी।