newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Koffe With Karan 8: शादी से तीन साल पहले ही गुपचुप सगाई कर चुके थे ‘दीपवीर’, करण जौहर के शो में पहुंचे दीपिका-रणवीर ने किये कई खुलासे

Koffe With Karan 8: कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का नया प्रोमो आउट हो गया है। जिसके पहले एपिसोड में रणवीर और दीपिका नजर आ रहे हैं। ‘दीपवीर’ का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपनी शादी और रिलेशनशिप से जुड़े कई खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्सियल चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन के साथ आ रहे हैं। करण ने जब इस शो के आठवें सीजन की घोषणा की थी, दर्शकों में शो को लेकर काफी बज बना हुआ था और सब यही कयास लगा रहे थे कि इस बार कौन-कौन से वो सेलेब्स होंगे जो करण के साथ कॉफी और कॉन्ट्रोवर्सी की तालमेल बिठाते नजर आएंगे। अब करण जौहर ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए अपने कॉफी काउच पर आने वाले पहले गेस्ट्स की अनाउंसमेंट कर दी है। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पावरकपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं। जी हां कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का नया प्रोमो आउट हो गया है। जिसके पहले एपिसोड में रणवीर और दीपिका नजर आ रहे हैं। ‘दीपवीर’ का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपनी शादी और रिलेशनशिप से जुड़े कई खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। ‘कॉफी विद करण’ के इस नए प्रोमो ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

पहले से इंगेज्ड थे रणवीर-दीपिका!

‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बतौर फर्स्ट गेस्ट्स ऑफ़ द सीजन पहुंची है। इसका प्रोमो भी जारी किया जा चुका है। प्रोमो में दीपिका और रणवीर अपनी शादी और शादी से पहले अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रणवीर करण को बता रहे हैं कि उन्होंने साल 2015 में दीपिका से चुपचाप सगाई कर ली थी। इसपर दीपिका भी अपनी सहमति जताती नजर आ रही हैं। इसके बाद रणवीर मजाकिया स्वर में कहते हैं कि- ‘इससे पहले की कोई और आ जाए मैं जा के चप्पल रख देता हूं।’ जिसपर दीपिका हंसते हुए कहती हैं- ‘एडवांस बुकिंग’

कॉफ़ी विद करण में दीपिका और रणवीर दोनों ने ट्विनिंग करते हुए ब्लैक कलर के ऑउटफिट कैरी किये हैं। रणवीर जहां ब्लैक शर्ट पैंट के कॉर्ड सेट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर के स्किन फिटेड गाउन, खुले बाउंसी बाल, हाई हील्स, मिनिमलिस्टिक मेकअप, और न्यूड लिपस्टिक में गॉर्जियस लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

ऋतिक के साथ है दीपिका की बेस्ट केमिस्ट्री!

प्रोमो में करण जौहर दीपिका से पूछते हैं कि क्या वो रियल लाइफ में ‘रॉकी रंधावा’ (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर का कैरेक्टर) जैसे लड़के को डेट करतीं! इस पर दीपिका ने जवाब दिया कि उन्होंने रॉकी रंधावा से शादी की है। इसके बाद करण दीपिका से पूछते हैं कि रणवीर के अलावा उन्हें अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री किस एक्टर के साथ पसंद है, इस पर दीपिका ने जवाब दिया कि ऋतिक रोशन के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेस्ट है। बता दें दीपिका और ऋतिक की अगली फिल्म ‘फाइटर’ आ रही है। दीपिका के जवाब पर रणवीर ने कहा- ‘केमिस्ट्री देखने का इंतजार रहेगा यारा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

ऐसी थी दीपवीर की लव-स्टोरी

बता दें कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम-लीला’ के सेट से हुई थी। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थ। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की। ख़बरों की माने तो करण जौहर के इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर और दीपिका की शादी का वीडियो भी चलाया जाएगा। बता दें कि ‘कॉफ़ी विद करण सीजन 8’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर से स्ट्रीम करेगा।