
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने आज अपने फैंस से अपने पार्टनर को लेकर सवाल किया जिसके अभिनेत्री को ढेरों जवाब मिले तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
अक्षरा सिंह ने फैंस से पूछे सवाल :
अक्षरा सिंह ने सुबह-सुबह अपने फैंस से इंस्टाग्राम पर स्टोरी में आस्क मी सेशन में फैंस से पूछा- ”पार्टनर का मतलब क्या होता है कोई कमेंट में बताओ न?” इसके जवाब में अक्षरा को ढेरों रिस्पॉन्स आये। एक यूजर ने लिखा- ”जो आपकी ख़ुशी में खुश हो और आपके गम में भी आपके साथ खड़ा हो” एक ने लिखा- ”जो मॉर्निंग सवाल का जवाब चाय से द” दूसरे यूजर ने लिखा- ”’पार्टनर वो होता है जो आपको आपके अपने हिसाब से सोचने, रहने की आजादी दे बांध कर न रखे” इसी तरह से यूजर्स ने अक्षरा के सवाल पर जवाब दिए हैं।
अब अक्षरा सिंह ने ये सवाल जवाब का सेशन क्यों किया? क्या अक्षरा को उनका परफेक्ट पार्टनर मिल गया है? अब फैंस के मन में ऐसे कई सवाल है जिसका जवाब सिर्फ अक्षरा सिंह ही दे सकती हैं। बहरहाल फैंस अक्षरा के सवाल का मजेदार जवाब देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।