
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आज शुक्रवार, 24 मार्च को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) ने एक दमदार डायरेक्टर खो दिया। बता दें, डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से डायलिसिस पर थे। लगातार उनके शरीर में पोटेशियम की कमी होने लगी थी। जब उनकी सेहत खराब होने लगी तो आज तड़के 3 बजे के करीब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां सुबह 3.30 बजे उनका निधन हो गया।
इंडस्ट्री को दी हैं कई सुपरहिट और कमाल की फिल्में
फिल्म मेकर प्रदीप सरकार ने अपने करियर में एक से एक मजेदार और दमदार फिल्मों का निर्माण किया है। परिणीता, एकलव्य-द रॉयल गार्ड, लफंगे परिंदे, लागा चुनरी में दाग, मर्दानी, हेलीकॉप्टर ईला ये उनकी कुछ फिल्में हैं लेकिन सबसे ज्यादा उनकी जिस फिल्म को सफलता मिली वो सैफ अली खान और विद्या बालन स्टारर फिल्म परिणीता है। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था साथ ही 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी इस फिल्म के नाम हुए थे।
Pradeep Sarkar. Dada. RIP. pic.twitter.com/htxK4PiTLN
— Hansal Mehta (@mehtahansal) March 24, 2023
एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डायरेक्टर प्रदीप सरकार के निधन की पुष्टि की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए लिखा, ‘हमारे प्यारे दादा का निधन हो गया है। वो अब इस दुनिया को छोड़ चले हैं। मैंने अपना करियर उनके साथ ही शुरू किया था, उनका टैलेंट कमाल का था। उनकी फिल्मों के तो क्या ही कहने हैं। अब उनके निधन के बाद वो काफी याद किए जाएंगे’।
Very sad to know about our dearest director @pradeepsrkar dada. I started my career with him. He had an aesthetic talent to make his films look larger than life. From #Parineeta#lagachunrimeindaag to a no. Of movies. Dada, you will be be missed. #RestInPeace ?? @SrBachchan pic.twitter.com/TDxUOP2quG
— Nitu Chandra Srivastava (@nituchandra) March 24, 2023
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी डायरेक्टर के निधन पर दुख जताया है। प्रदीप सरकार को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर ने परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
The news of Pradeep Sarkar’s demise, ‘Dada’ to some of us is still hard to digest.
My deepest condolences ?. My prayers are with the departed and his family. RIP Dada ?— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 24, 2023