newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Divya Bharti Birth Anniversary: कम उम्र में ही दिव्या भारती ने अचानक इस दुनिया को कह दिया था अलविदा, जानें अनसुने किस्सें

Divya Bharti Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारों में से एक थी। आज भी उनको कोई टक्कर नहीं दे सकता। अगर वो आज जिन्दा होती तो वो 47 साल की होतीं। दिव्या का आज जन्मदिन है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारों में से एक थी। आज भी उनको कोई टक्कर नहीं दे सकता। अगर वो आज जिन्दा होती तो वो 47 साल की होतीं। दिव्या का आज जन्मदिन है। इस मौके पर इंडस्ट्री समेत पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। दिव्या को काफी कम उम्र में नेम और फेम मिल गया था, लेकिन अचानक हुई उनकी मौत ने इंडस्ट्री समेत देश को हिला दिया था। कुल 19 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

DIVYA

दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। 1992 में उन्होंने 3 बड़ी हिट फिल्में दी और अप्रैल 1993 में 19 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। हालांकि उनकी मौत आज भी मिस्ट्री बनी हुई है। मीडिया में आईं बातों की मानें तो, लगभग रात 11 बजे दिव्या वर्सोवा स्थित अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गई थी। सुबह तक पूरे देश में ये न्यूज फैल गई थी। आयशा जुल्का ने उनकी मौत पर बयान भी दिया था। दोनों ने फिल्म रंग में काम किया था। आयशा ने बीबीसी को बताया था, ”दिव्या की मौत के बाद एक बड़ी अजीब बात हुई। कुछ महीनों बाद हम ‘रंग’ का ट्रायल देखने फिल्म सिटी गए, जैसे ही दिव्या स्क्रीन पर आईं तो स्क्रीन ही गिर गया। हमारे लिए वो अजीब था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Film History Pics (@filmhistorypics)

उनकी मौत के बाद भी उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुई थीं। जिनमें रंग, थोलि मुद्धू और शतरंज शामिल थी। कुछ फिलमें ऐसी भी थी जिनमें उनके जैसे दिखने वाली शख्स या एक्ट्रेस का भी इस्तेमाल हुआ था। अनिल कपूर की फिल्म ‘लाडला’ में पहले दिव्या ने लीड रोल निभाया था, फिल्म की आधी शूटिंग भी वो कर चुकी थीं। लेकिन उनकी मौत हो जाने के बाद ये किरदार श्रीदेवी ने निभाया था।

दिव्या भारती के फिल्मी करियर की बात करें तो, उन्होंने साल 1990 में तेलुगू फिल्म बॉबली राजा से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। एक्ट्रेस ने साल 1990 और 1991 में 5 तमिल-तेलुगू फिल्मों में काम किया। जिसके बाद उन्होंने साल 1992 में फिल्म विश्वात्मा से बॉलीवुड में कदम रखा। सिर्फ 12 साल की उम्र में उन्होंने सिनेमा जगत में काम करना शुरू कर दिया था।

दिव्या ने साल 1992 और 1993 के बीच 14 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की, जो ज्यादातर हिट रही। और जो हिट नहीं रहीं उनमें भी एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया। फिल्म ‘विश्वात्मा’ का गाना ‘सात समंदर पार’ आज भी बॉलीवुड के एवरग्रीन पार्टी सॉन्ग्स की टॉप लिस्ट में से एक है। गोविंदा के साथ ‘शोला और शबनम’ और शाहरुख- ऋषि कपूर के साथ ‘दीवाना’ कर दिव्या ने बैक 2 बैक हिट फिल्में दी थीं।