newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Setu Song: रामसेतु फिल्म का दिवाली स्पेशल एंथम “जय श्री राम” बनाएगा आपकी दिवाली को खास, देखें रामसेतु का रिलीज़ हुआ नया गाना

Ram Setu Song: रामसेतु फिल्म का दिवाली स्पेशल एंथम “जय श्री राम” बनाएगा आपकी दिवाली को खास, देखें रामसेतु का रिलीज़ हुआ नया गाना ट्रेलर आने के बाद फिल्म से जुड़ी कोई और अपडेट सामने नहीं आई थी ऐसे में संगीत के आने से फिर से एक बार क्रेज़ सा बन गया है।

नई दिल्ली। रामसेतु (Ram Setu) फिल्म इस दिवाली रिलीज़ होने वाली है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने फैंस के लिए उस फिल्म से जुड़ा एक गाना रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल जय श्री राम है। जिसे दिवाली एंथम (Ram Setu Diwali Anthem) कहकर रिलीज़ किया गया है। विक्रम मोन्ट्रोसे (Vikram Montrose) इस संगीत के संगीतकार हैं। इसके अलावा शेखर आस्तित्व (Shekhar Astitwa) ने फिल्म के लिरिक्स लिखे हैं। रामसेतु फिल्म (Ramsetu Movie) के रिलीज़ में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में ये संगीत आकर एक बार फिर से अक्षय कुमार के फैंस के दिल में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। इस फिल्म को काफी समय से दर्शक इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी नज़र आने वाली है। ट्रेलर आने के बाद फिल्म से जुड़ी कोई और अपडेट सामने नहीं आई थी ऐसे में संगीत के आने से फिर से एक बार क्रेज़ सा बन गया है।

क्या है संगीत में

अगर संगीत की बात करें तो “विनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीत” के दोहे से शुरू होता है। इसके बाद संगीत में ज्यादातर संस्कृत के शब्दों का ही प्रयोग है। अगर म्यूजिक की बात करें तो कुछ लाउड है। हालांकि वो फिल्म के विज़ुअल्स के हिसाब से जस्टिफाई भी होता है। संगीत में विज़ुअल्स के माध्यम से एक बार फिर से दिखाया गया है कैसे अक्षय कुमार रामसेतु के साक्ष्यों को जुटाने में लगे हैं और उन्हें जुटाने में कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी इसमें उनका साथ दे रही हैं।

कैसा है संगीत

संगीत अच्छा है पर उतना असर छोड़कर नहीं जाता है। क्योंकि संगीत से वो आत्मा गायब दिखती है। सबकुछ बहुत जल्दी जल्दी हो रहा है। संगीत भी इतना तेज़ और रीमिक्स अंदाज़ में है जो ज्यादा असर छोड़कर नहीं जाता है। हां ये बात अलग है कि लिरिक्स में शब्दों का प्रयोग अच्छा है। इसके अलावा शब्दों के माध्यम से जो राम जी का व्याख्यान है या उनके लिए जो शब्द प्रस्तुत किए गए हैं वो अद्भुत हैं। शुरुआत में शंख की ध्वनि भी सुनाई देती है। लेकिन संगीत का ज्यादातर पार्ट इलेक्ट्रिक म्यूजिक के साथ बनाया गया है वहीं अगर उसे सांस्कृतिक म्यूजिक दिया गया होता इसकी शोभा और बढ़ जाती। इसके अलावा विसुअल लेवल पर फिल्म अच्छी है। क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार की मेहनत दिख रही है और फिल्म का कंटेंट भी बड़ा दिख रहा है। खैर अब तो फिल्म में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं आने वाले दिन में सबकुछ साफ़ हो जाएगा।