newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: इस भोजपुरी हसीना को ‘पियर फराक’ में देखकर डोला नीलकमल सिंह का दिल, वीडियो वायरल

Bhojpuri: नीलकमल का कोई भी गाना आए तो उसका वायरल होना लगभग तय माना जाता है। इन दिनों नीलकमल भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर हसीना सृष्टि उत्तराखंडी के संग जमकर धमाल मचा रहे हैं। आपको बता दें कि सृष्टि और नीलकमल की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर निलकमल सिंह अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं। नीलकमल का कोई भी गाना आए तो उसका वायरल होना लगभग तय माना जाता है। इन दिनों नीलकमल भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर हसीना सृष्टि उत्तराखंडी के संग जमकर धमाल मचा रहे हैं। आपको बता दें कि सृष्टि और नीलकमल की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इनके बीच की केमिस्ट्री हमेशा देखने लायक होती है। ऐसे में अब एक बार फिर इस जोड़ी का नया गाना ‘पियर फराक में’ दर्शकों के बीच गर्दा मचाने के लिए आ गया है। इस गाने के वीडियो में सृष्टि अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

इस नए भोजपुरी गाने ‘पियर फराक में’ का वीडियो नीलकमल सिंह के ऑफ़िसियल यूट्यूब चैनल से रीलिज किया गया है। इस गाने के वीडियो में नीलकमल का जबरदस्त रोमियो वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में नीलकमल सृष्टि को ‘पियर फराक’ में देखते हीं उनपर लट्टू हो जाते हैं। गाने के वीडियो में सृष्टि ने भी अपने मदमस्त हुस्न का जलवा बिखेरा है। येलो कलर के शरारे में सृष्टि अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन कमाल के हैं।

नीलकमल सिंह और सृष्टि सिंह के इस गाने को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने के वीडियो को 32 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। लोग इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।