नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी डंकी को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में है। जल्द ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में किंग खान और तापसी पन्नू पहली बार रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच मेकर्स ने अब फिल्म डंकी का ड्राप 6 रिलीज कर दिया है। एक्टर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया एक्स पर डंकी का नया गाना बंदा फैंस के साथ शेयर किया है। इस गाने में शाहरुख, तापसी संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे है। इसके अलावा अपने प्यार के लिए गुंडे से पंगा भी ले रहे है। गाना रिलीज होने के साथ ही फैंस का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं सोशल मीडिया पर Dunki Drop 6 तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा है।
किंग खान ने फैंस के साथ गाने शेयर करते हुए लिखा, ”तुम जो मांग लोगे दिल जो ये जान देगा बंदा…वादों का इरादों का और अपने यारों का यार. और एक और यार Diljit Dosanjh पाजी ने इस गाने में जान भर दी है.. थैंक्यू एंड लव यू पाजी..’ बता दें कि इस गाने में दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है।
Tum jo maang loge dil toh yeh jaan dega banda….vaadon ka iraadon ka aur apne yaaron ka yaar. Aur ek aur yaar @diljitdosanjh paaji ne is gaane mein jaan bhar di hai. Thank u and love u paaji for making Hardy a banda for everyone to love.#DunkiDrop6 – #Banda song out now!… pic.twitter.com/KIQVfwY8xA
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 18, 2023
एक्ट्रेस तापसी पन्नू गाना बंदा साझा करते हुए लिखा, वादे का पक्का, यारों का यार..Hardy जैसा बंदा आज की तारीख में नहीं मिलेगा कही यार!#DunkiDrop6
Vaade ka pakka, yaaron ka yaar…Hardy jaisa Banda aaj ki tareekh mein nahi milega kahin yaar!#DunkiDrop6 – #Banda song out now! https://t.co/OZO0qiIFeI#Dunki releasing worldwide in cinemas on Thursday, 21st December, 2023. pic.twitter.com/0Flz21t2WQ
— taapsee pannu (@taapsee) December 18, 2023
बता दें कि राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसके लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए है। इसके ठीक अगले दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म डंकी में शाहरुख खान, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इससे पहले किंग खान की फिल्म जवान और पठान ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में देखने में होगा कि किंग खान की फिल्म डंकी दर्शकों पर अपना जादू चला पाएंगे या नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा।