
नई दिल्ली। महाभारत एक ऐसा महाकाव्य है, जिसने केवल आम जन मानस को ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत को भी बड़े पैमाने पर प्रभावित किया हैं। कहते हैं गीता जीवन का सार है। ये जीवन शैली की सही दिशा दिखाता है, इसलिए भी महाभारत के पात्रों की कहानियां पर्दे पर दिखाने के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है। तो चलिए आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो महाभारत की कहानियों या श्री कृष्ण की लीलाओं के इर्द-गिर्द बनाई गई थी।
महाभारत से प्रेरित फिल्में
पिछले कुछ सालों की बात करें तो महाभारत से प्रेरित फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म प्रकाश झा की राजनीति है। हालांकि, फिल्म के टाइटल से साफ़ है कि फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा थी लेकिन इसके किरदार और घटनाक्रम को महाभारत के प्रमुख पात्रों से प्रेरित होकर बुना गया था।
श्याम बेनेगल के निर्देशन में 1981 में आई शशि कपूर की फिल्म कलयुग महाभारत से प्रेरित होकर बनाई गई थी। हालांकि, इस फिल्म की कहानी एक कॉर्पोरेट परिवार के बीच आपसी रंजिश के इर्द-गिर्द घुमती है लेकिन इस फिल्म के मुख्य किरदार भी महाभारत के पात्रों जैसे कर्ण, द्रौपदी और युधिष्ठिर से समानता रखते थे।
View this post on Instagram
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर ने कुछ समय पहले द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा नाम की फिल्म बनाने की घोषणा की थी। ये फिल्म गुरु द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा की कहानी से प्रेरित है। अश्वत्थामा कुरुक्षेत्र की लड़ाई में पांडवों के विरुद्ध कौरवों के साथ लड़ा था और माना जाता है कि वो अमर है। इस फिल्म में अश्वत्थामा का मुख्य किरदार विक्की कौशल निभाने वाले थे। हालांकि, अभी कुछ कारणों से ये फिल्म होल्ड पर है।
Presenting to you a never seen before visual extravaganza – #SuryaputraMahavirKarna! The story of an unsung warrior Karna from Mahabharata.
Releasing in #Hindi #Tamil #Telugu #Kannada #Malayalam@vashubhagnani @jackkybhagnani @honeybhagnani #RSVimal @DrKumarVishwas @poojafilms pic.twitter.com/ERpIinKMsB— Pooja Entertainment (@poojafilms) February 23, 2021
कर्ण महाभारत के सबसे दमदार और शक्तिशाली किरदारों में से एक है। कुछ समय पहले जैकी भगनानी ने कर्ण पर आधारित फिल्म सूर्यपुत्र महावीर कर्ण बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म के पोस्टर का टीजर भी जारी किया जा चुका है। प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास इस फिल्म से बतौर लेखक जुड़े हैं।