Begusarai: एकता कपूर और शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार!, बेगूसराय कोर्ट से इस मामले में निकला वारंट

Begusarai: टीआरपी के मामले में भी एकता कपूर के शो बाकी सभी को पछाड़ देते हैं लेकिन इस वक्त एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) मुश्किलों में हैं। दरअसल, दोनों के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट (Begusarai Court) की ओर से गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है।

रितिका आर्या Written by: September 29, 2022 9:12 am
ekta kapoor

नई दिल्ली। एकता कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज निर्माता हैं। एकता कपूर ने एक के बाद एक कई ऐसे सीरियल और वेब सीरीज दी हैं जो लोगों को काफी पसंद आई। टीआरपी के मामले में भी एकता कपूर के शो बाकी सभी को पछाड़ देते हैं लेकिन इस वक्त एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) मुश्किलों में हैं। दरअसल, दोनों के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट (Begusarai Court) की ओर से गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है।

Begusarai

इस वजह से बढ़ी एकता कपूर-शोभा कपूर की मुश्किलें

एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ ये गिरफ्तारी वारंट वेब सीरीज थ्री एक्स के सीजन 2 को लेकर जारी किया गया है। इस वेब सीरीज में दिखाए गए एक सीन को लेकर बेगूसराय कोर्ट (Begusarai Court) में 2021 में मामला दर्ज कराया गया था। वेब सीरीज के इस सीन को लेकर अलग-अलग जिलों में भी शिकायत दर्ज की गई है।

Begusarai.

किस सीन पर मचा है बवाल

एकता कपूर (Ekta Kapoor) और शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ वेब सीरीज थ्री एक्स में जिस सीन को लेकर जो गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है उसमें सैनिकों की पत्नी को पति के ड्यूटी में होने के दौरान वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। वर्दी में इस तरह के आपत्तिजनक दृश्यों को दिखाए जाने को लेकर ही बवाल हो रहा है। बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने वेब सीरीज के इस सीन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जो सैनिक हमारे देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं उनकी पत्नी का दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहनाकर शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाना शर्मनाक है। खैर अब देखना होगा कि मामले में अब और क्या कुछ देखने को मिलता है। क्या मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार? या फिर ठंडा हो जाएगा मामला

Latest