
नई दिल्ली। बॉलीवुड में केआरके यानी कमाल आर खान अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वो किसी भी स्टार के बारे में कुछ भी बोलने से नहीं कतराते हैं। उनका ट्विटर तमाम विवादित ट्वीट से भरा है ।अब एक्टर और क्रिटिक्स ने अपने एक और बयान से भूचाल ला दिया है। एक्टर ने कुछ ऐसा कहा है कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाएगा। एक्टर ने इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के भविष्य पर ही सवाल उठा दिया है। केआरके का कहना है कि आने वाले समय में कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी। उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये आपको उनका पूरा ट्वीट पढ़कर पता चलेगा।
केआरके ने की भविष्यवाणी
केआरके ने अपने ट्वीट पर लिखा- कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि कौन सी फिल्म हिट होगी? अगर ईमानदारी से कहूं तो 2022 में कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी… क्योंकि फिल्म कोई नहीं बना रहा है…हर कोई कॉरपोरेट हाउसेस को बेवकूफ बनाने का प्रोजेक्ट बना रहा है। जरा सोचिए कि वे फ्लॉप स्टार वरुण धवन को प्रति फिल्म ₹40 करोड़ दे रहे हैं। एक्टर ने वरुण धवन की फीस पर भी सवाल उठाए कि उन्हें किस बेस पर 40 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं। एक्टर के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कई लोग तो ये भी कह रहे हैं कि विक्रम वेधा ब्लॉकबस्टर होने वाली है…इसके बारें में आपका क्या कहना है।
Many ppl are asking me that which film will become hit? If I tell you honestly, then no film will become hit in 2022. Because nobody is making the film. Everyone is making a project to fool corporate houses. Just imagine they are paying ₹40Cr per film to flopster Varun Dhawan.
— KRK (@kamaalrkhan) July 31, 2022
That’s correct..
Bollywood is not content driven.. All about money making..— Snehil Wasnik (@SnehilKWasnik) July 31, 2022
Bhaut saie bole aap bhai…
— I am that fringe element which GOI is talking abt. (@Naidu_Pramod) July 31, 2022
But many ppl r saying that vikram vedha will become blockbuster…what do u think…
— Aaryan (@Aryan_24082002) July 31, 2022
यूजर्स दे रहे अपनी राय
एक दूसरे यूजर ने लिखा- हॉलीवुड मे राइटर कहानी लिखता है।प्रोड्युसर वो कहानी खरीदता है और फिर डायरेक्टर हायर किया जाता है। डायरेक्टर लीड एक्टर वगैरह को चुनता है। बॉलीवुड में प्रोड्यूसर पहले लीड एक्टर को लेकर फिल्म अनाउंस कर देता है। सब सिलेक्ट होने के बाद अंत मे फिर किसीको पकडके से स्क्रिप्ट लिखवाता है।कई लोगों केआरके से सहमत नजर आए। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप बिल्कुल सही कह रहे हैं…बॉलीवुड अब फिल्में नहीं बस पैसे बनाने पर काम कर रहा है।