newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BB OTT 2: ‘मैंने उनके प्रपोजल को…’ पहली बार अविनाश सचदेव के प्रपोजल पर बोलीं फलक नाज, बताया क्यों किया रिजेक्ट!

BB OTT 2: बीते दिनों एक्ट्रेस फलक नाज BB OTT 2 में नजर आई थी। हालांकि शो में उनका सफर कुछ समय के लिए ही रहा। शो में रहने के दौरान उनके और अविनाश सचदेव के बीच अच्छी बॉंडिंग देखने को मिली थी। शो में एक मौका ऐसा भी आया जब फलक नाज को अविनाश ने प्रपोज भी किया।

नई दिल्ली। बिग बॉस टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो है। बॉलीवुड एक्टर दबंग खान इस शो को होस्ट करते हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस फलक नाज BB OTT 2 में नजर आई थी। हालांकि शो में उनका सफर कुछ समय के लिए ही रहा। शो में रहने के दौरान उनके और अविनाश सचदेव के बीच अच्छी बॉंडिंग देखने को मिली थी। शो में एक मौका ऐसा भी आया जब फलक नाज को अविनाश ने प्रपोज भी किया। हालांकि उस वक्त फलक नाज ने प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया था। फलक नाज शो से बाहर हो चुकी हैं। अब पहली बार उन्होंने इंटरव्यू में अपने और अविनाश के रिलेशनशिप को लेकर बात की है।

BB OTT 2:

फलक नाज ने अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) के प्रपोजल को लेकर अपनी बात सामने रखते हुए बताया कि आखिर क्यों शो में अविनाश सचदेव के प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया। फलक नाज ने कहा कि मैंने कभी भी अविनाश के प्रपोजल को रिजेक्ट नहीं किया है। अविनाश की मैं रिस्पेक्ट करती हूं लेकिन अभी मुझे समय चाहिए। फिलहाल मेरी प्रायरिटीज अलग हैं। शो में मैं हां कर सकती थी लेकिन ये केवल दिखावे और गेम के लिए होता, सब फेक होता। लेकिन मैं रियल हूं, मैं जैसी हूं वैसी ही दिखना पसंद करती हूं।

BB OTT 2

आगे अविनाश सचदेव के असफल रिश्तों पर बात करते हुए फलक नाज ने कहा कि मैंने उनसे उनके इसपर बात की है। उन्होंने (अविनाश) बताया कि उनके बहुत सारे दोस्त हैं और वो लड़ाई-झगड़े को बात करके सुलझाने में विश्वास करते हैं। लेकिन जब मैंने उनसे ये सवाल किया कि अगर आप झगड़ा सुलझाने में विश्वास करते हो तो आपके 3 रिश्ते क्यों टूटे। इस सवाल पर अविनाश ने मुझे बताया कि क्योंकि उन्हें उन रिश्तों में बदलने की कोशिश की गई। पहले लोग रिलेशन में रहकर जो आप है उसे पसंद करते हैं लेकिन रिश्ते में आने के बाद वो आपको बदलना शुरू कर देते हैं। ये न करो, वो न करो करने लगते हैं।

BB OTT 2

इस तरह से देखा जाए तो फलक नाज ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने अविनाश के प्रपोजल को रिजेक्ट नहीं किया है। आने वाले समय में ये साथ में देखे जा सकते हैं।