नई दिल्ली। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के हाल का एपिसोड काफी हंगामें भरा रहा। इस एपिसोड में पूजा भट्ट ने जहां फलक नाज को कुछ जरूरी सलाहें दी तो वहीं जिया शंकर के झगड़े हैं जो कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जद हदीद भी खफा होकर रोते नजर आए। वहीं जिया भी झगड़ों पर अपनी सफाई देती नजर आईं। इसी बीच बिग बॉस ने घर वालों को नया टास्क दे दिया। अविनाश ने चिट्ठी पढ़ कर घर वालों को टास्क के बारे में बताया। हर बार की तरह इस बार भी टास्क के दौरान जबरद्स्त हंगामे देखने को मिले। तो चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस के घर का हाल विस्तार में।
Yeh class hai yaa fish market!?
Kya students ke shor ke saamne teachers honge kamzor? ?
Tune in to #BBOTT2 24 hours live feed on #JioCinema for free!https://t.co/Nfmj7B7eQd#BBOTT2#BBOTT2onJioCinema#BiggBossOTT2 pic.twitter.com/DjOaNQbLhO
— JioCinema (@JioCinema) July 11, 2023
बिग बॉस ओटीटी 2 के 25वें दिन की शुरुआत में ही फलक नाज और बेबिका धुर्वे की लड़ाई हो जाती है। दरअसल,बेबिका फलक को चिढ़ाने लगती है जिसके बाद दोनों में घमाशान होता है। फलक, जिया और अविनाश के बीच आजकल ऐसे ही खटपट चल रही है। जिया को लेकर फलक और अविनाश ने पूजा भट्ट से बुराई की जिसके बाद पूजा भट्ट फलक को सलाह देती नजर आईं।
Ghar main hone waali hai masti ki paathshala?
Who will pass with flying colours?
Tune in to #BBOTT2 24 hours live feed on #JioCinema for free!https://t.co/Nfmj7B7MFL#BBOTT2#BBOTT2onJioCinema#BiggBossOTT2 pic.twitter.com/ZW4mNfM0Jc
— JioCinema (@JioCinema) July 11, 2023
इसके बाद बिग बॉस ओटीटी में शुरू होता है नया टास्क, इस टास्क में सभी घरवाले अपनी पसंदीदा वस्तु कुर्बान कर के एक-दूसरे को नॉमिनेट करते नजर आए। मनीषा ने जहां अपना रोजाना इस्तेमाल किया जाने वाला शैम्पू और कंडीशनर देकर फलक को नॉमिनेट किया। तो वहीं अविनाश ने अपना चश्मा कुर्बान कर जद को नॉमिनेट किया।
Has Falaq truly accepted Jiya for who she is?
Share your views in the comments.Watch candid chats like these on the 24 hours live feed of #BiggBossOTT2. Streaming free on #JioCinema.
#BBOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan pic.twitter.com/tEIni4dk91
— JioCinema (@JioCinema) July 11, 2023
फलक ने अपना फैमिली फोटो कुर्बान कर मनीषा को नॉमिनेट किया। हालांकि, फैमिली फोटो कुर्बान करने के बाद फलक फूट-फूट कर रोईं।