newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jubin Nautiyal: मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल हुए हादसे का शिकार, सीढ़ियों से गिर चोटिल हुए गायक

Jubin Nautiyal: दरअसल, सिंगर सीढ़ियों से गिर गए जिसकी वजह से इन्हें काफी चोट आई है। इन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों का रहना है कि उनके कोहनी और पसलियां टूट गई हैं और सिर पर भी चोटें आई हैं।

नई दिल्ली। मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके हर गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। यंगस्टर्स के बीच इनके गाने काफी प्रचलित होते है। गायक गुरुवार के दिन एक हादसा का शिकार हो गए। दरअसल, सिंगर सीढ़ियों से गिर गए जिसकी वजह से इन्हें काफी चोट आई है। इन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों का रहना है कि उनके कोहनी और पसलियां टूट गई हैं और सिर पर भी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद जुबिन का राइट कोहनी का ऑपरेशन किया गया था।

जुबिन हुए जख्मी

इसके बाद डॉक्टरों ने जुबिन को सलाह दी कि वह अपने सीधे हाथ का इस्तेमाल अभी ना करें। कुछ दिन उन्हें अपने हाथ को आराम देना चाहिए। पिछले हफ्ते ही जुबिन ने दुबई में लाइव परफॉर्म किया था जिसमें उन्होंने अपने कई सुपरहिट गाने गाए। यहां काफी ज्यादा मात्रा में लोग थे। इस लाइव कॉन्सर्ट के बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा था दुबई की जनता के सामने परफॉर्म करने में अलग ही आनंद आता है।

जुबिन का वर्कफ्रंट

जुबिन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने हाल ही में तू सामने आए, मानिके और अन्य सुपरहिट गाने गाए हैं। भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में जुबिन का काफी नाम है। इनके हर गाने सुपरहिट साबित होते है। इनके रातां लंबिया, लुट गए, हमनवा मेरे, तुझे कितना चाहने लगे हम, तुम ही आना और बेवफा तेरा मासूम चेहरा गाना सुपरहिट रहा। जुबिन अपने गानें से आशिकों के दिल पर वार कर देते हैं।