newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#Virushka: विराट-अनुष्का की वेडिंग एनिवर्सरी पर फैंस दे रहे शुभकामना, तस्वीरें शेयर कर लुटा रहे प्यार

#Virushka: विरुष्का (Virushka) के नाम से मशहूर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह (Virat Anushka wedding anniversary) मना रहे हैं। शनिवार सुबह से ही विराट और अनुष्का ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।

नई दिल्ली। विरुष्का (Virushka) के नाम से मशहूर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह (Virat Anushka wedding anniversary) मना रहे हैं। शनिवार सुबह से ही विराट और अनुष्का ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। फैंस उन्हें इनकी सालगिरह पर बधाई दे रहे हैं। साथ ही इनकी शादी और रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इस कपल ने साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली में अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई थी। इसके बाद मुंबई लौट कर एक शानदार रिसेप्शन दिया। जहां पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

दोनों की शादी की उस समय खूब चर्चा में रही थी। अपनी शादी में अनुष्का किसी परी से कम नहीं लग रही थी।  उस समय इस कपल की शादी की खूब चर्चा हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। आज अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर भी ये कपल जमकर चर्चा में बना हुआ है।